ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड
इस अहम मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।”
भारत के लिए 2007 में डेब्यू करने के बाद एमएस धोनी ने 2007 में पहले ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और टीम को ट्रॉफी दिलाई। उन्होंने 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से कुल 10,773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्द्धशतक शामिल हैं।इतना ही नहीं उन्होंने 90 टेस्ट मैच भी खेले। इस प्रारूप में उन्होंने 4876 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक शामिल हैं।
रवि शास्त्री ने जमकर की तारीफ
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, कि मैंने कभी किसी खिलाड़ी में इस तरह का स्वभाव नहीं देखा। उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता। वह शून्य पर आउट हो जाता है या विश्व कप जीतता है, लेकिन उसका स्वाभाव वही रहता है। इसमें बिल्कुल कोई अंतर नहीं है, और ऐसा मैंने किसी भी खिलाड़ी में नहीं देखा, कम से कम भारत में तो नहीं।
PKL 12: परदीप नरवाल से भी खराब था पिछले सीजन इनका प्रदर्शन, फिर भी लगी करोड़ों की बोली
ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी
सुनील गावस्कर – 2009
बिशन सिंह बेदी – 2009
कपिल देव – 2005
अनिल कुंबले – 2015
राहुल द्रविड़ – 2018
सचिन तेंदुलकर – 2019
वीनू मांकड़ – 2021
डायना एडुल्जी – 2023
वीरेंद्र सहवाग- 2023
नीतू डेविड – 2024
Source link
#ICC #Hall #Fame #परव #भरतय #कपतन #महदर #सह #धन #क #आईसस #हल #ऑफ #फम #म #हई #एटर



Post Comment