×
IND vs ENG: प्लेन या बस नहीं… 300 किलोमीटर का सफर तय कर ऐसे लीड्स पहुंची टीम इंडिया, आपने देखा क्या ये वीडियो

IND vs ENG: प्लेन या बस नहीं… 300 किलोमीटर का सफर तय कर ऐसे लीड्स पहुंची टीम इंडिया, आपने देखा क्या ये वीडियो

कोई स्‍पेशल ट्रेन भी नहीं

अक्‍सर देखा जाता है कि क्रिकेट में टीमों को एक वेन्‍यू से दूसरे स्‍थान पर ले जाने के लिए दूरी के हिसाब से प्‍लेन या फिर बस की व्‍यवस्‍था की जाती है। लेकिन जब भारतीय टीम को लंदन से लीड्स ले जाया गया तो अजब ही नजारा दिखा। भारतीय प्लेयर्स ट्रेन से ले जाया गया, वह भी कोई स्‍पेशल टेन नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रेन से ले जाया गया। शायद ये इंग्‍लैंड में ही हो सकता है, क्‍योंकि भारत में तो ये कतई संभव नहीं है।

…तो इस वजह से ट्रेन से ले जाई गई टीम

बता दें कि लंदन से लीड्स की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। अगर भारतीय टीम को बस से ले जाया जाता तो करीब चार घंटे का समय लगता। जबकि ट्रेन से टीम दो घंटे में ही लीड्स पहुंच गई। इस दौरान हर्षित राणा भी नजर आए, जिन्हे बतौर बैकअप भारतीय स्‍क्‍वॉड से जोड़ा गया है। टीम के अलावा पूरा स्‍टाफ भी लीड्स पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें

पहले टेस्ट में कुछ ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग 11, बेथेल बाहर तो इस स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, अभिमन्यु ईश्वरन, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

Source link
#IND #ENG #पलन #य #बस #नह #कलमटर #क #सफर #तय #कर #ऐस #लडस #पहच #टम #इडय #आपन #दख #कय #य #वडय

Post Comment