India Pakistan Nuclear War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पाकिस्तान से लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि भारत ने कोई कदम उठाया तो उनके पास भी परमाणु बम है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 10:59:44 AM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Apr 2025 10:59:44 AM (IST)
HighLights
- मोदी सरकार ने रोकी है सिंधु जल संधि
- पानी रोके जाने से पाकिस्तान में गुस्सा
- सरकार दे रही नतीजा भुगतने की धमकी
एजेंसी, इस्लामाबाद (India Pakistan nuclear war)। पाकिस्तान सरकार के मंत्री भारत को लगातार परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं। पहले बिलावल भुट्टो और अब हनीफ अब्बासी।
हनीफ अब्बासी ने खुलेआम भारत को परमाणु हमले की धमकी दी और कहा कि पाकिस्तान के हथियारों में गोरी, शाहीन और गजनवी मिसाइलों के साथ-साथ 130 परमाणु हथियार शामिल हैं, जिनको केवल भारत के लिए रखा गया है।
अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।
कोई नहीं जानता हमने कहां-कहां रखी हैं परमाणु मिसाइलें
- हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं। ये हथियार देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात हैं, जिनके बारे में किसी को पता नहीं है।
यहां भी क्लिक करें – ‘पड़ोसी बुराई पर उतर आए, तो राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना’… संघ प्रमुख ने दिया संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है बड़ा एक्शन
पहलगाम आतंकी हमला भारत की चूक: अब्बासी
शहबाज शरीफ सरकार में रेल मंत्री अब्बासी ने भारत पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी सुरक्षा नाकामी स्वीकार करने के बजाय पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार रोकने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने इसके परिणामों की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे संकेत मिलता है कि इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
“Our Ghori, Shaheen, Ghaznavi missiles & 130 NUCLEAR Bombs are not for Display, they are for INDIA only.
~ Stop Water & Be Ready for WAR. Our Weapons are FACING you.”
: PAK Rail Minister Hanif Abbasi THREATENS a Nuclear war after #PahalgamAttack. pic.twitter.com/1irHY1muuH
— SAVE THE WORLD 🗺 (@ProtecterIM) April 27, 2025
Source link
#India #Pakistan #Tension #भरत #क #तरफ #तनत #ह #हमर #परमण #हथयर.. #पकसतन #क #मतर #हनफ #अबबस #क #धमक #बल #पन #रक #त #हग #जग
Post Comment