Indore Couple: मध्य प्रदेश के इंदौर से शिलांग गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव 10 दिनों के बाद सोमवार को गहरी खाई में मिला है। पत्नी सोनम का अभी कुछ पता नहीं चला है, उसकी तलाश जारी है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 08:05:33 AM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 08:05:33 AM (IST)
HighLights
- 30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव मिला
- 11 मई को इंदौर में हुई थी सोनम से शादी, वो अब भी लापता
- इंदौर से 20 मई को बेंगलुरु होते हुए शिलांग पहुंचे थे दोनों
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore Couple): राजा के मौत की सूचना अभी तक उसके माता पिता को नहीं दी है। वह अभी भी अपने बेटे का इंतजार कर रहे हैं। वह बार-बार घर आने वाले स्वजन से बेटे और बहू के बारें में पूछ रहे हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान सोमवार सुबह राजा की उमा मां ने बताया था कि इसी इंतजार में बैठी हूं कि कब बेटा फोन लगाकर कहे कि मैं ठीक हूं, घर आ रहा हूं। सभी लोग उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि सुरक्षित वापस आ जाएं। मैं फोन से दूर ही नहीं हो रही हूं, ऐसा लगता है कि अब उसका फोन आ जाएगा।
मां के साथ घर पर राजा की भाभी, भतीजे, भतीजी भी भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। सूचना के बाद घर के बाहर स्वजन एकत्रित हो रहे हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

क्या मंत्री और बड़े अधिकारियों के स्वजन का भी ऐसे ही करते रेस्क्यू
- स्वजन ने बताया कि जबसे राजा के लापता होने की सूचना मिली है, तब से मां की आंखों के आंसू तक नहीं सुखे हैं। हमने उन्हें अभी तक घटना के बारें में कोई जानकारी भी नहीं दी है। मोबाइल, टीवी से उन्हें दूर रखा है।
.jpg)
घोषणा की थी पांच लाख का इनाम देने की
जब राजा और सोनम के बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी कि परिवार के सदस्य काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने दंपती को खोजकर लाने वाले को पांच लाख रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा की थी। ताकि जल्द से जल्द उनका पता चल सके।
Source link
#Indore #Couple #मममपप #क #नह #द #शलग #म #बट #रज #क #मत #क #सचन #अभ #भ #ह #लडल #क #इतजर
Post Comment