इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव 10 दिन बाद शिलांग में खाई में मिला। पत्नी सोनम 17 दिन बाद भी लापता है। रघुवंशी परिवार शुरु से ही सीबीआई जांच की मांग रहा है। राजा के भाई विपिन और सचिन शुरुआत से ही मानव तस्करी का अंदेशा जता रहे है। पढ़ें पूरा अपडेट…
By Aditya Kumar
Edited By: Aditya Kumar
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 09:44:18 PM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 09:44:18 PM (IST)
HighLights
- मेघालय के पर्यटन मंत्री बोले- अपराधी पकड़े जाएंगे।
- 17 दिन बाद भी सोनम का सुराग नहीं मिला।
- सोनम के भाई का आरोप- फोन नहीं उठाते एसपी-टीआई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेघालय सरकार राजा रघुवंशी हत्या केस की सीबीआई जांच से करवाने से बच रही है। मेघालय के पर्यटन मंत्री पाल लिंगदोह ने कहा सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है। राज्य सरकार राज्य या बाहर के किसी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है। उधर सोहरा में बहन सोनम को तलाश रहा गोविंद थक चुका है। शिलांग एसपी विवेक सिम और टीआइ एंथोनी ने फोन उठाना बंद कर दिया है।
गोविंद का फोन तक नहीं उठा रहे अफसर
सहकार नगर निवासी राजा और सोनम 23 मई को शिलांग के सोहरा क्षेत्र में लापता हुए थे। राजा का शव पुलिस बरामद कर चुकी है। सोनम का 17 दिन बाद भी पता नहीं चला है। कुशवाह नगर(बाणगंगा)निवासी उसका भाई गोविंद शिलांग में रुका हुआ है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरफ के साथ खुद भी सर्चिंग करता है। राजा के भाई विपिन के मुताबिक पुलिस भी पीछे हटने लगी है। अफसर इस केस में रुचि नहीं ले रहे। गोविंद का फोन तक नहीं उठा रहे है।
शुरु से सीबीआई जांच की मांग रहा रघुवंशी परिवार
रघुवंशी परिवार शुरु से ही सीबीआई जांच की मांग रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सीबीआइ जांच पर जोर दे रहे है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की है। चौतरफा दबाव झेल रही मेघालय सरकार सीबीआई जांच से बचना चाह रही है। मेघालय के पर्यटन मंत्री पाल लिंगदोह ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य या बाहर के किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है।
बांग्लादेश बेचने का शक, खुली हुई है सीमा
राजा के भाई विपिन और सचिन शुरुआत से ही मानव तस्करी का अंदेशा जता रहे है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी कपल लापता हुए है। उन्हें शक है कि अपराधियों ने सोनम को बांग्लादेश में बेच दिया है। इस बीच शिलांग के एमएलए अमलारेम, लखमेन रिम्बुई ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा पर चिंता जताई है। एमएलए ने कहा सीमा पर बाड़बंदी की कमी है। अमलारेम के अंदर 40 किमी की सीमा में केवल 2 किमी के क्षेत्र में ही कांटेदार तार की बाड़ लगी है। इससे राजा के स्वजन के आरोपों को बल मिला है।
न कॉल डिटेल बताई न राजा की पीएम रिपोर्ट सौंपी
राजा रघुवंशी के भाई सचिन ने कहा मेघालय सरकार और पुलिस का रवैया ढीला है। पुलिस पीड़ित परिवार से भी ठीक व्यवहार नहीं कर रही है। सोनम का भाई रोज थाने जाकर बैठता है। अफसर सुबह 10 बजे आते है और चार बजे चले जाते है। सचिन ने कहा कि पुलिस ने राजा और सोनम के चार मोबाइल नंबर दिए है। पुलिस ने 17 दिन बाद भी कॉल डिटेल नहीं दिखाई। पिछले सोमवार को राजा का पीएम हुआ है। सात दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस ने होम स्टे से डीवीआर भी तब जब्त किया जब हमने सीसीटीवी फुटेज लीक करवाए। एसआइटी का कोई एक्शन मैदान में नजर नहीं आ रहा है। एसआइटी जांच करती तो सबसे पहले स्वजन के कथन लेती।
इसे भी पढ़ें… Indore Couple: पुराना हो गया शव इसलिए पहचान नहीं पाया भाई, हाथ के टैटू से की शिनाख्त
Source link
#Indore #Couple #सनम #क #बगलदश #म #बचन #क #शक #रज #क #भई #न #कह #इधर #CBI #जच #स #बच #रह #मघलय #सरकर



Post Comment