Indore Cornavirus Cases: इंदौर में कोरोना के नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। बुधवार को चार नए मरीज मिले हैं, जिनमें से तीन यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। पिछले पांच दिनों में शहर में 11 नए मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है और उनकी निगरानी की जा रही है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 29 May 2025 08:48:18 AM (IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 08:53:38 AM (IST)
HighLights
- इंदौर में कोरोना के नए मरीजों में तीन की ट्रैवल हिस्ट्री मिली।
- मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया, डॉक्टरों की निगरानी में।
- इंदौर शहर में इस साल अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। इंदौर में कोरोना के नए मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। बुधवार को चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो पॉजिटिव पाए गए। पिछले पांच दिनों में इंदौर में 11 नए मरीज मिल चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। कोरोना पाजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से, 43 वर्षीय महिला यूके से, 30 वर्षीय महिला केरल से आई है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे।

चारों कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में रखा है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि कुछ मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। जिन लोगों से यह संपर्क में आए हैं, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। यदि किसी में लक्षण मिलेंगे तो जांच करवाई जाएगी। घबराने की जरूरत नहीं है, पर सतर्कता रखना चाहिए।
यह हैं कोरोना के लक्षण
सीएमएचओ डॉ. बी. एस. सैत्या के मुताबिक बुखार, खांसी, सर्दी, थकान, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, खानपान का स्वाद नहीं आना आदि कोरोना के लक्षण होते हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

इस वर्ष अब तक मिले 15 मरीज
बता दें कि इस वर्ष अब तक 15 मरीज जिले में मिल चुके हैं। शासकीय अस्पतालों में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में वीआईपी मूवमेंट में ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों की ही जांच की सुविधा है। हालांकि अभी राज्य सरकार से कोई प्रोटोकाल नहीं आया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन किया जा रहा है।
Source link
#Indore #COVID19 #Cases #इदर #म #चर #नए #करन #पजटव #मल #पछल #दन #म #शहर #म #मल #चक #ह #मरज



Post Comment