Digital Arrest: इंदौर में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट में फंसा लिया। उन्हें 36 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर पूछताछ की गई और 1 करोड़ 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई। बुजुर्ग महिला को आरबीआई, मुंबई पुलिस और सीबीआई अफसर बनकर धमकाया गया।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 12:56:41 PM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 01:32:19 PM (IST)
HighLights
- ठगों ने बुजुर्ग महिला को धमकाया, 267 एफआईआर की दी धमकी।
- बैंक मैनेजर की सूझबूझ से बची बुजुर्ग महिला, पुलिस ने की जांच शुरू।
- जेट एयरवेज मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने की बात कही।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। इंदौर शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट की एक घटना सामने आई है, जिसमें 85 साल की बुजुर्ग महिला को ठगों ने 36 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर पूछताछ की। इस दौरान उनसे 1 करोड़ 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला नंदनी को ठगों ने ट्राई, आरबीआई, मुंबई पुलिस, सीबीआई अफसर बनकर धमकाया। इसके बाद उन्हें जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने की बात कही। इसके बाद उन्हें मनी लांड्रिंग में लिप्त बताकर 267 एफआईआर की धमकी दी गई।
जानकारी के मुताबिक ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग महिला बैंक में रुपये निकालने पहुंची थी। इसी दौरान महिला बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने जब बुजुर्ग महिला से बात की तो सारा मामला सामने आया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
बच्चों को फंसाने की धमकी दे रहे थे
महिला रिटायर्ड टीचर हैं और उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर खुद को अधिकारी बता रहे ठग ने कहा था कि यह बात अपने परिवार में किसी को ना बताएं। अगर बच्चों को बताई तो उन पर भी जांच की जाएगी और केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे में पूरा परिवार फंस जाएगा। महिला का कहना है कि ठग बार-बार बोल रहा था कि आप मेरी माता जी जैसी हैं, मैं आपका बचाना चाहता हूं। इन्हीं बातों से वो उनके झांसे में आ गई।
Indore Digital Arrest: 85 साल की बुजुर्ग को 36 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 1 करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने की कोशिश : यहां पढ़ें खबर https://t.co/TuSgmYQw7q#Indore #DigitalArrest #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/yXRWuMxWPX
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 1, 2025
महिला का कहना है कि जब वो बैंक में एफडी तुड़वाने के लिए पहुंची तो बैंक मैंनेजर ने उसने बात की। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी दी, मैंनेजर ने उन्हें बताया कि जो उन्हें धमका रहे हैं वो कोई सीबीआई या किसी एजेंसी के अधिकारी नहीं बल्कि ठग हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग महिला के परिवार के लोग भी घटना से सहमे हुए हैं।
Source link
#Indore #Digital #Arrest #सल #क #बजरग #क #घट #रख #डजटल #अरसट #करड #स #जयद #रपय #वसलन #क #कशश
Post Comment