Indore Metro Fare: इंदौर मेट्रो में अब यात्रियों को किराया देना होगा। दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर 5 रुपये और 5 स्टेशनों तक यात्रा करने पर 8 रुपये का शुल्क लगेगा। बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना भी लगेगा। 8 से 15 जून तक मेट्रो के निर्धारित किराए में 75% की छूट मिलेगी। शहरवासी अब तक मेट्रो में निश्शुल्क सफर कर रहे थे।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 09:33:51 AM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 09:39:34 AM (IST)
HighLights
- 8 से 15 जून तक मेट्रो किराए में 75% की छूट, यात्रियों को मिलेगा फायदा।
- 1 से 7 जून तक 1.40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने मेट्रो में किया सफर।
- सफर करने से पहले सुरक्षाकर्मी पांचों स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को रविवार से किराया देना होगा। दो स्टेशन के बीच सफर करने पर पांच रुपये और पांच स्टेशन तक सफर करने पर आठ रुपये शुल्क देना होगा।
देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में बैठने के बाद पांचवें वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन (टीसीएस) पर उतरने पर यात्री को आठ रुपये किराया देना होगा। वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से पुन: मेट्रो में बैठ देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन पर लौटने के लिए फिर से आठ रुपये का टिकट लेना होगा।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में डेढ़ लाख से ज्यादा इंदौरवासियों ने सफर किया है। शहरवासी अभी तक मेट्रो में निश्शुल्क सफर कर रहे थे। रविवारी से बिना टिकट यात्रा करने पर मेट्रो में जुर्माना भी लगेगा।

गौरतलब है कि आठ से 15 जून तक मेट्रो के निर्धारित किराए में 75 फीसद छूट यात्रियों को मिलेगी। मेट्रो के शुभारंभ मौके पर जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने सफर किया था। वहीं एक से सात जून तक टिकट लेकर एक लाख 43 हजार 301 लोगों ने सफर किया।
जेब में सिगरेट व तंबाकू पाउच ले जाने पर प्रतिबंध
मेट्रो में सफर करने से पहले सुरक्षाकर्मी पांचों स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहे हैं। यात्रियों के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखे के पाउच मिलने पर जब्त कर एक बक्से में डाला जा रहा है। पिछले पांच दिन से हर दिन मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के उत्पादों से बक्से भर गए हैं।
पिछले आठ दिन में मेट्रो में शहरवासियों ने किया सफर
Source link
#Indore #Metro #Fare #यतरगण #धयन #द #इदर #मटर #अब #फर #नह #आज #स #दन #हग #करय
Post Comment