अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी व्यापारिक परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर मिलने में लगातार परेशानी आ रही है और इसके दाम में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। वहीं दूध, किराना सामान आदि के दाम भी बढ़ रहे हैं। इन सब परेशानियों के बीच इंदौर के व्यापारी अपने धंधों को जारी रखने के लिए कई स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
Dhar Bhojshala: भोजशाला मामले में सुनवाई शुरू, याचिकाकर्ता ने कहा- राजा भोज ने कराया था निर्माण
इंदौर के विश्वप्रसिद्ध खानपान के बाजार 56 दुकान पर भी इन दिनों व्यापार बहुत कम हो गया है। यहां के व्यापारी प्रहलाद शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 56 दुकान के लगभग सभी व्यापारी इन दिनों बहुत परेशान हैं। यह पूरा बाजार खानपान का है और यहां पर दिनभर गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। हमें कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से हम धंधा नहीं कर पा रहे हैं। बहुत मुश्किल से यदि सिलेंडर की व्यवस्था होती भी है तो वह हमें 6 से 7 हजार रुपए तक मिल रहा है। यही सिलेंडर हमें पहले 1500 रुपए में मिलता था। इसके साथ दूध, किराना और अन्य सामान भी महंगा होता जा रहा है। हमें खानपान की चीजें बनाने का सारा सामान महंगा मिल रहा है लेकिन हम ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट महंगे करके नहीं दे सकते। यदि हम मिठाई, पोहा, समोसा महंगा कर देंगे तो ग्राहक आना ही बंद कर देंगे। यदि एक बार ग्राहक दुकान से दूर हो गया तो फिर वह वापस सामान खरीदने नहीं आता।

2 of 3
प्रहलाद शर्मा
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
50 प्रतिशत रह गया धंधा, पर्यटकों का आना भी बंद हो गया
प्रहलाद शर्मा ने बताया कि 56 दुकान इंदौर का मुख्य पर्यटन केंद्र है। जो भी पर्यटक इंदौर आता है वह खानपान के लिए 56 दुकान जरूर जाता है। इन दिनों पर्यटकों का आना बिल्कुल ही बंद हो गया है। हमारा धंधा 50 प्रतिशत से भी कम बचा है। वीकेंड पर यहां पर इतनी भीड़ होती थी कि जगह नहीं मिलती थी लेकिन अब पूरा मार्केट सूना पड़ा है। शर्मा ने कहा कि यदि इसी तरह चलता रहा तो व्यापारियों का दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा।
वर्षों पुराने कर्मचारी, उन्हें कैसे हटा दें
प्रहलाद शर्मा ने बताया कि दुकान पर 300 से अधिक कर्मचारी हैं। दुकान का व्यापार आधा भी नहीं बचा है। इस हालात में भी हम कर्मचारियों को पूरा वेतन दे रहे हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं। हमारी दुकान में वर्षों पुराने कर्मचारी हैं। मुश्किल की इस घड़ी में यदि हम उनका साथ नहीं देंगे तो भविष्य में हमें भी अच्छे कर्मचारी मिलने में परेशानी आएगी। वह हमारे लिए परिवार की तरह हैं।

3 of 3
गुंजन शर्मा
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
परेशानी बढ़ी तो कई व्यंजन बनना बंद हो जाएंगे
वहीं 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि यदि परेशानी बढ़ती है, तो मजबूरी में कुछ ऐसे व्यंजन बंद करने पड़ सकते हैं जिनके लिए गैस भट्टी अनिवार्य है। गुंजन शर्मा ने कहा कि अब बाजार में कुकिंग के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। 56 दुकान के बहुत सारे रेस्टोरेंट संचालक अब इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक चूल्हे का उपयोग कर रहे हैं।
Source link
#Indore #News #इदर #म #परतशत #परयटक #आन #कम #सन #हए #बजर #धध #हआ #आध



Post Comment