इंदौर के नेहरू नगर में एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाई है। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा। मृतक का नाम सौरभ पिता धर्मराज पटेल, निवासी मैहर है। वह अपने दोस्तों के साथ नेहरू नगर में दो कमरे किराए पर लेकर रहता था। कुछ दिनों से उसके पिता भी उसके साथ रहने लगे थे। वे एक संस्थान में सुरक्षाकर्मी हैं और उनके पास लाइसेंसी बंदूक है।
शाम को वे सब्जी लेने गए थे। उन्होंने बेटे को कॉल कर सब्जी वाले को ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। सौरभ ने पेमेंट किया और फिर वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करने लगा। कुछ देर बाद वह कमरे में गया और जोर से गोली चलने की आवाज आई। पास के कमरे में मैच देख रहे उसके रूममेट दौड़े तो सौरभ फर्श पर पड़ा था और उसके सीने में गोली लगी थी।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल जब्त
दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका
पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि कुछ दिनों से सौरभ तनाव में रहता था। यह बात भी सामने आई है कि वह बीते कुछ दिनों से एक युवती के संपर्क में था, हालांकि आत्महत्या की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके अलावा, इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र तन्मय यादव ने भी आत्महत्या कर ली। उसने कमरे में लगे बोर्ड पर सॉरी लिखा और फांसी लगा ली।
Source link
#Indore #News #छतर #न #पहल #परजन #स #वडय #कल #पर #बत #क #फर #खद #क #पत #क #लइसस #बदक #स #मर #ल #गल



Post Comment