इंदौर में फर्जी कंटेंट के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर रहे इंस्टाग्राम पेजों पर केस दर्ज किया गया है। अमर उजाला ने सबसे पहले इस मामले में अधिकारियों को जानकारी दी थी। आज एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश दंडोतिया ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दी और कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, जो भी शहर की छवि खराब करने की कोशिश करेगा उस पर तुरंत केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
Indore News: सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की जान ले चुका, कई गांवों में पसरा सन्नाटा
मेट्रो का फर्जी वीडियो किया था वायरल
indore__news नाम की आईडी से इंदौर मेट्रो का एक फर्जी वीडियो जारी किया गया था। इसमें मेट्रो के नीचे एक व्यक्ति को फंसा हुआ दिखाया गया था। इस वीडियो को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा और इसकी वजह से इंदौर मेट्रो की लापरवाही की बातें सोशल मीडिया पर चलने लगी। वीडियो आते ही अमर उजाला ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी और फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया और संबंधित आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

2 of 2
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कई फर्जी वीडियो वायरल किए
इस पेज से कई फर्जी वीडियो वायरल किए गए हैं। इससे पहले इंदौर के ब्रिज पर एक एंबुलेंस में ब्लास्ट होने का वीडियो वायरल किया गया था जिसे 43 लाख लोगों ने देखा। इसी तरह पेज पर कई फर्जी वीडियो वायरल किए गए हैं।
अभी भी चल रहा है पेज, कई आईडी बनाए
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन यह पेज अभी भी चल रहा है। इससे संबंधित कई अन्य आईडी भी हैं जिन पर वीडियो डाले जा रहे हैं। सभी आईडी से एक दूसरे पर वीडियो भी टैग किए जा रहे हैं ताकि उन्हें अधिक वायरल किया जा सके।
जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अभी केस दर्ज किया गया है और इन पेजों को चलाने वालों की जानकारी निकाली गई है। इनके द्वारा अन्य पेज भी चलाए जा रहे हैं यह भी जानकारी मिली है। जल्द ही यह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Source link
#Indore #News #नयज #क #नम #स #फरज #कटट #फल #रह #इसटगरम #आईड #अमर #उजल #क #पहल #पर #कस #दरज
Post Comment