×
Indore News: सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की जान ले चुका, कई गांवों में पसरा सन्नाटा

Indore News: सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की जान ले चुका, कई गांवों में पसरा सन्नाटा

बड़वानी जिले के कई गांवों में पिछले एक माह से दहशत का माहौल बना हुआ है। रहस्यमयी जानवर के हमले में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है और 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाल ही में यह जानवर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो कुत्ते से बड़ा और भूरे-काले रंग की धारियों वाला दिख रहा है। घायल ग्रामीणों का कहना है कि यह जानवर लकड़बग्घा है, जबकि वन विभाग इसे सियार बता रहा है, जिसकी मौत हो चुकी है। इससे विभाग के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

Trending Videos

Indore News: कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, मंत्री विजयवर्गीय का सामाजिक बदलाव पर कटाक्ष

तड़के मंदिर जा रहे बुजुर्ग पर हुआ हमला, बेटा बोला – पिताजी ने साफ देखा था

एमवाय अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग दगडू सूर्यवंशी के बेटे राजेंद्र ने बताया कि उनके पिताजी पर बुधवार तड़के 4 बजे हमला हुआ था। वे गांव के बामन मंदिर से निकलने वाली प्रभात फेरी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पीछे मंडी गेट के पास एक कुत्ते के पीछे दौड़ता हुआ जानवर आया और पिताजी पर झपट पड़ा। उसने पहले जांघ पर, फिर हाथ और गर्दन पर हमला किया। दगडू ने जानवर की गर्दन पर पैर रखा तो उसे अच्छे से देख सके। उन्होंने उसे भूरे-काले धारीदार रंग का और कुत्ते से बड़ा बताया। वे 1 जून से एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं और बार-बार कह रहे हैं कि वह न सियार था, न कुत्ता, वह लकड़बग्घा था।

लगातार हो रहे हमले, कई घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

दगडू पर हमले के आधे घंटे बाद ही मुरली रतन नामक व्यक्ति पर भी हमला हुआ, जो अब एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे विजय के अनुसार, वे सुबह 4.30 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे तभी जानवर ने उनकी जांघ और हाथ पर हमला कर दिया। वह भी दावा कर रहे हैं कि जानवर लकड़बग्घा ही था, जो कुत्ते से बड़ा और बेहद खूंखार था। केरमला गांव की आरती कुशवाह पर भी बुधवार सुबह हमला हुआ। उनके बेटे गणेश ने बताया कि वह घर के बाहर काम कर रही थीं तभी जानवर ने उन पर झपट्टा मारा और हाथ पर काटकर भाग गया। उन्होंने भी जानवर को कुत्ते से बड़ा बताया। उसी दिन तीन मासूम बच्चियों रितिका, ऋषिका और काजल पर भी हमला हुआ, जिन्हें पहले एमवाय अस्पताल और फिर अन्य अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी फुटेज में जानवर कैद, वन विभाग के दावे पर विवाद

बुधवार को मंडी गेट के पास एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में जानवर कैद हुआ है। फुटेज कुछ सेकंड का है जिसमें जानवर तेज़ी से गुजरता दिख रहा है। घायलों और परिजनों का दावा है कि वही जानवर लकड़बग्घा है। वहीं, बड़वानी के डीएफओ आशीष बसोड ने कहा कि वीडियो में जो जानवर दिख रहा है वह कुत्ता है, लकड़बग्घा का रिहायशी इलाकों में आना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इसे वन्यजीव बता रहे हैं ताकि मुआवज़ा प्राप्त किया जा सके। हालांकि, गांव के सरपंच और कई लोगों का मानना है कि यह दावा सही नहीं है। अब सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद वन विभाग की जांच और ग्रामीणों के अनुभवों में टकराव साफ दिख रहा है।

Source link
#Indore #News #ससटव #म #दख #रहसयमय #जनवर #लग #क #जन #ल #चक #कई #गव #म #पसर #सननट

Post Comment