30 हजार लोगों का रोजगार खत्म, आगे और भी संकट
पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी ने बताया कि प्लास्टिक उद्योग सबसे अधिक प्रभावित है। कच्चे माल के दाम लगभग दो गुना हो गए हैं। पीवीसी, पाइप, बोतलें बनाने वाली कंपनियां बंद हो गई हैं। 100 से अधिक फैक्ट्रियां गैस से ही चलती हैं। इनमें 50 प्रतिशत गैस कम मिल रही है। दो से तीन शिफ्ट में काम करने वाली कंपनियों में एक ही शिफ्ट चल रही हैं। 20 हजार से अधिक लोगों का रोजगार सीधे खत्म हुआ है और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों का काम खत्म हुआ है। वहीं 25 हजार कर्मचारियों की तनख्वाह आधी हो गई है। प्लास्टिक दाने की कीमत बढ़ने से कई यूनिट बंद होने की कगार पर हैं। इंदौर और आसपास के करीब 5000 से ज्यादा उद्योग अपनी कच्चे माल की जरूरत के लिए 60 फीसदी तक मिडिल ईस्ट के देशों पर निर्भर हैं। बहरीन, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों से आने वाले बल्क ड्रग और पेट्रोकेमिकल्स की आवक प्रभावित हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव की वजह से चीन और यूरोप से होने वाले आयात पर भी बुरा असर पड़ा है। इसके साथ ही समुद्री रास्तों में जोखिम बढ़ने से इंश्योरेंस मिलना भी कठिन हो गया है।
Source link
#Indore #News #हजर #लग #क #रजगर #खतम #उदयग #पर #सकट #यदध #चलत #रह #त #बगडग #हलत





Post Comment