×
IPL ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, खूब हुई आलोचना; अब इस प्लेयर ने दमदार पारी से सभी का किया मुंह बंद

IPL ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, खूब हुई आलोचना; अब इस प्लेयर ने दमदार पारी से सभी का किया मुंह बंद

Image Source : TWITTER
पृथ्वी शॉ

मुंबई टी20 लीग 2025 में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम ने ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम को 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला और वह पूरी तरह से लय में नजर आए। पिछले कुछ से वह रन बनाने के लिए तरस रहे थे, लेकिन अब उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है।

पृथ्वी शॉ ने खेली 75 रनों की पारी खेली

पृथ्वी शॉ ने टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 34 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।  उनके अलावा हर्ष जाधवन ने 46 रन बनाए। राहुल सावंत ने 26 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की टीम 207 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। शॉ को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।

आईपीएल ऑक्शन में रहे अनसोल्ड

पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया था और आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनकी खराब फॉर्म को लेकर खूब आलोचना हुई और उनके फिटनेस पर भी सवाल खड़े किए। लेकिन अब वह लय में लौट आए हैं और सभी को अपनी बल्लेबाजी से करारा जवाब दिया है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए फ्लॉप

मुंबई पैंथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। इसके बाद ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम 169 रन ही बना सकी। टीम के लिए सिद्धान्त आधथराव ने जरूर 76 रन बनाए। लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। लेकिन वह प्रतीक मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए। प्रतीक ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 3.5 ओवर्स में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। राहुल सावंत ने दो विकेट चटकाए। इन गेंदबाजों के आगे ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम के बल्लेबाज नहीं टिक पाए।

Latest Cricket News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link
#IPL #ऑकशन #म #रह #अनसलड #खब #हई #आलचन #अब #इस #पलयर #न #दमदर #पर #स #सभ #क #कय #मह #बद

Post Comment