Israel Iran war: इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी हैं और ड्रोन से भी अटैक किया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। साथ ही धमकी दी है कि इस हमले की कीमत अमेरिका को भी चुकानी होगी। कुल मिलाकर मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव है, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 12:25:51 PM (IST)
Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 02:04:17 PM (IST)

HighLights
- ईरान में इमरजेंसी घोषित, एयरस्पेस बंद
- ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक मारे गए
- अब यूएस से बात नहीं करेगा ईरान
एजेंसी, इस्लामाबाद (Hamid Mir on Israel Pakistan)। ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की आहट पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। भारत ने जहां दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं पाकिस्तान में पत्रकार हामिद मीर ने अलग आशंका जताई है।
हामिद मीर ने अपने टीवी प्रोग्राम में कहा कि इजरायल पहले भी पाकिस्तान (Israel Pakistan conflict news) के परमाणु ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश कर चुका है। इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान (is Pakistan Israel’s next target) हो सकता है।
.jpg)
(पाकिस्तान के पत्रकार हामिर मीर- फाइल फोटो)
हामिद मीर ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में यदि पाकिस्तान चुप बैठता है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। हम चुप नहीं बैठेंगे और ऐसी किसी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे। नीचे देखिए हामिद मीर का वीडियो।
पाकिस्तान में ईरान के पक्ष में माहौल
ईरान और इजरायल तनाव के बीच पाकिस्तान की जनता ईरान के साथ खड़ी नजर आ रही है। हालांकि, ऊपरी तौर पर पाकिस्तान की सरकार शांति बनाए रखने की अपील करती रहती है।
पाकिस्तान में एक धड़ा यह भी कह रहा है कि उन्हें इस लड़ाई में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान की अपनी आर्थिक चुनौतियां हैं। वैसे इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इजरायल पाकिस्तान को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।
हमले में मारे गए ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक
ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि शुक्रवार को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान पर रात भर किए गए कई हमलों में छह ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।
इजरायल ने कहा है कि यह हमला ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किया गया था। इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा था कि उन्होंने ईरान में परमाणु वैज्ञानिकों पर हमला किया है।
ईरान ने कहा कि वह रविवार को होने वाली संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता में भाग नहीं लेगा।
अमेरिका कथित तौर पर उम्मीद कर रहा था कि ईरान पर इजरायल के हमलों के बाद भी ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी रहेगी।
Source link
#Iran #क #बद #Israel #क #अगल #नशन #Pakistan #हग.. #पतरकर #हमद #मर #न #जतई #आशक #हमर #खमश #बठन #हग #बहत #बड #गलत
Post Comment