Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जंग तेज हो गई है. इजरायली सेना ने शनिवार (14 जून, 2025) को कहा कि वे ईरान में कई जगहों पर हमले कर रहे हैं. आईडीएफ की ओर से कहा गया कि इस्लामी गणतंत्र के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने का अभियान जारी है. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की.
उन्होंने इजरायल के हमले के बीच ईरान के भाईचारे वाले लोगों के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता व्यक्त की. शरीफ ने ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा की, जो अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अपमान है.
‘उम्माह को इन गंभीर उल्लंघनों को रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए’
शहबाज शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की अडिग और सैद्धांतिक स्थिति की सराहना करने के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन का आभारी हूं. उन्होंने आगे कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय विशेष रूप से उम्माह को इन गंभीर उल्लंघनों को रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.
‘पाकिस्तान ईरान के हितों की रक्षा करेगा’
वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ईरान के हितों की रक्षा करेगा. संसद सत्र के दौरान पाकिस्तान के पड़ोसी और भाईचारे वाले देश पर इजरायली हमले की निंदा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की एक बैठक बुलाई जाए ताकि एक पहल शुरू की जा सके जो मुस्लिम उम्माह की एकता को प्रकट करती है.
आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने पारंपरिक रुख पर अडिग है, क्योंकि उसने न तो इजरायल को मान्यता दी है और न ही उसके साथ संबंध स्थापित किए हैं. पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान के हितों की रक्षा करेगा.
ये भी पढ़ें:
60 साल पहले पाकिस्तानी फाइटर जेट ने मार गिराया था गुजरात के CM का प्लेन, जानें क्या थी वजह
Source link
#Israel #Iran #War #News #Shehbaz #Sharif #Spoke #Masoud #Pezeshkian #express #Pakistan #solidarity #people #Iran
Post Comment