कर्नाटक का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से व्यस्त रहने की वजह से पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। हालाकि आईपीएल 2025 की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ उन्हें दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत-ए टीम में शामिल किया गया।
बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ी, शिकायत दर्ज
इंग्लैंड लायंस ने भारत-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का निर्णय लिया। इस पर भारत-ए की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यह एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को टटोल रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है जबकि केएल राहुल को शीर्ष क्रम पर जिम्मेदारी निभानी पड़ी है। इससे पहले 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी बतौर ओपनर भूमिका निभाई थी, जब रोहित उपलब्ध नहीं थे।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर के इस दावे से मची सनसनी
Source link
#Rahul #Century #कएल #रहल #क #जलव #इगलड #पहचत #ह #शतक #ठक #अगरज #क #उडई #नद



Post Comment