×
Love Jihad In Indore: हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया कव्वाल, रहवासी पीटते हुए थाने ले गए

Love Jihad In Indore: हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया कव्वाल, रहवासी पीटते हुए थाने ले गए

रामबाग कॉलोनी के एक फ्लैट में कव्वाल नौशाद अली को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। रहवासी, हिंदू संगठन और समाज के लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा। युवती रिपोर्ट नहीं कर पाई, लेकिन नौशाद को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेजा गया।

By Mukesh Mangal

Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 07:57:25 PM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 07:57:25 PM (IST)

कव्वाल को भेजा गया जेल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नौशाद मुंबई से मिलने युवती के पास इंदौर आया।
  2. हिंदू संगठन ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा और पीटा।
  3. युवती बैंक में कार्यरत, आरोपी से वर्षों से संपर्क।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रहवासी-हिंदू संगठन और गुजराती दर्जी समाज के लोगों ने शनिवार रात कव्वाल नौशाद अली को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। उसकी पिटाई की और सदर बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नौशाद मुंबई से मिलने आया था। उस पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

घटना रामबाग कालोनी स्थित विनेंद्र अपार्टमेंट की है। बजरंग दल कार्यकर्ता तन्नू शर्मा के मुताबिक नौशाद मुंबई में कव्वाली करता है। युवती हिंदू है। वह बैंक आफ इंडिया में नौकरी करती है। वह अक्सर युवती से मिलने आता था।युवती गुजराती दर्जी समाज की है। देर रात लोगों ने नौशाद को फ्लैट में जाते हुए देखा। उसकी हरकतों पर लंबे समय से नजर रख रहे लोग इस बार इकट्ठा हो गए। समाज के पदाधिकारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद ली।

आपत्तिजनक अवस्था में मिला आरोपी

उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को नौशाद की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में बताया। यह सुन कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सभी ने एक साथ फ्लैट में दबिश दे दी। वहां नौशाद आपत्तिजनक अवस्था में मिला। यह देख लोगों को काफी गुस्सा आया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद थाने पर ले गए।

आरोपी भेजा गया जेल

टीआइ यशवंत बड़ौले के अनुसार युवती ने रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया है। वह करीब पांच साल से नौशाद के संपर्क में है। पुलिस ने नौशाद के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की। एसीपी विवेक सिंह की कोर्ट में पेश किया। एसीपी ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।

Source link
#Love #Jihad #Indore #हद #यवत #क #सथ #आपततजनक #सथत #म #पकडय #कववल #रहवस #पटत #हए #थन #ल #गए

Post Comment