इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में 11वें दिन बुरी खबर आई है। राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश जारी है। दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली है। उनकी तलाश में कई टीमें लगी हैं और सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन भी इन टीमों के साथ में हैं। अमर उजाला ने इन टीमों के सदस्यों से बात की और पता लगाया कि वहां पर क्या हालात हैं।
बारिश से आ रही परेशानी, बहुत अधिक फिसलन से गिरने का डर
रेस्क्यू टीमों के साथ काम कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्था यूथ होस्टल के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि सोनम और राजा जहां लापता हुए हैं वहां पर बहुत खतरनाक क्षेत्र है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और फिसलन के कारण ही गहरी खाई में गिर जाते हैं। राजा का भाई विपिन भी इन टीमों के साथ में है और यही बात विपिन ने इंदौर में अपने भाई सचिन रघुवंशी को भी बताई है। मेघालय यूथ होस्टल एसोसिएशन के चेयरमैन ईडी नानशियांग ने बताया कि यहां पर लगातार मौसम बदलता है और बारिश होती रहती है। फिसलन और घने कोहरे के कारण पहले भी कई बार लोग फिसल कर हादसे का शिकार हो चुके हैं। लगातार होती बारिश, कोहरे और घने जंगलों की वजह से उन्हें तलाशना भी आसान काम नहीं होता है।

2 of 2
अशोक गोलाने और ईडी नानशियांग
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हम कई बार वहां गए, खतरों से भरी जगह है वह
मप्र के पर्यटकों को कई बार मेघालय ले जा चुके यूथ होस्टल यूथ होस्टल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोलाने ने कहा कि हम ट्रैकिंग के लिए कई बार उसी जगह पर जा चुके हैं जहां पर यह हादसा हुआ है। हम टीम के रूप में जाते हैं और पूरी सुरक्षा के साथ पर्यटकों को ट्रैकिंग करवाते हैं। गोलाने ने कहा कि अकेले जाने के हिसाब से यह जगह सुरक्षित नहीं हैं। बारिश, गीली मिट्टी और पहाड़ों की वजह से वहां पर ट्रैकिंग का बहुत आनंद है लेकिन उसके लिए पूरी तैयारी के साथ जाना पड़ता है। हम बच्चों, महिलाओं और हर उम्र के लोगों को वहां पर ले जा चुके हैं।
खासी जनजाति रहती है वहां
गोलाने ने बताया कि वहां पर खासी जनजाति के लोग रहते हैं। यह जनजाति जंगल, पहाड़ और दुर्गम क्षेत्रों में ही रहती है। यह लोग बहुत सीधे और अच्छे होते हैं। हम जब भी वहां पर जाते हैं तो यह लोग पर्यटकों की बहुत आवभगत करते हैं। गोलाने ने कहा कि पर्यटन बढ़ने से वहां पर रोजगार भी बढ़ा है इसलिए यह सभी जनजाति के लोग पर्यटकों के साथ में बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। पर्यटकों को इन जगहों पर ले जाने वाले अशोक गोलाने ने बताया कि इन जगहों पर विशेष सावधानियां रखना पड़ती हैं।
अधिक आभूषण न पहनें, सेल्फी के लिए पहाड़ झरनों के किनारे न जाएं
1. नए कपल आभूषण पहनकर पर्यटक स्थलों पर जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह ध्यान रखें कि आभूषण पहनकर सुनसान इलाकों में न जाएं।
2. महंगे मोबाइल, ज्वेलरी आदि से लूट की संभावना बनी रहती है। कई बार लुटेरे आपको दूर से ही फालो करते रहते हैं और फिर सुनसान जगहों पर आपको शिकार बनाते हैं।
3. कपल अक्सर सुनसान जगह पर जाकर बैठना पसंद करते हैं। यह भी खतरे से खाली नहीं होता है।
4. हमेशा नई जगह पर ड्राइवर को साथ रखें और लोकल गाइड के रूप में हर जगह उसे लेकर जाएं।
5. अनजान लोगों से सलाह न लें।
6. सेल्फी के चक्कर में गहरी खाइयों, नदि और झरनों के पास न जाएं।
7. जहां भी बादल और बारिश है वहां से दूर रहें। गहरी खाई और फिसलन नजर नहीं आती।
Source link
#Missing #हनमन #पर #खतरनक #जगह #गए #थ #रज #और #सनम #घन #जगल #और #पहड #खस #जनजत #भ #ह #वह
Post Comment