सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाल …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले संबद्ध कॉलेजों की विस्तृत जानकारी बनाकर भेजें। यह डाटा 25 अप्रैल तक विश्वविद्यालय को जमा करना है। इसके आधार पर ही प्रवेश देने वाले संस्थानों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस सत्र से विभाग को पारंपरिक और व्यावसायिक के अलावा नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया करवानी होगी। विभाग ने विश्वविद्यालयों से 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कॉलेज की जानकारी देने पर जोर दिया है।
नए कॉलेज और सीटों का भी होगा उल्लेख
प्रमुख रूप से पाठ्यक्रम का नाम, उपलब्ध सीटों की संख्या, फैकल्टी की स्थिति, कॉलेज की संबद्धता, वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षा परिणाम, कॉलेज संचालित करने वाली सोसायटी का पंजीयन और प्राचार्य का विवरण शामिल है, ताकि विद्यार्थियों को पारदर्शी और बेहतर विकल्प मिल सकें। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल नए कॉलेज और नए पाठ्यक्रम के बारे में भी डाटा दिया जाएगा। साथ ही, किन संस्थानों में सीट वृद्धि हुई है, उसके बारे में भी रिपोर्ट में उल्लेख करना होगा।
1360 कॉलेजों के लिए जारी होगी गाइडलाइन
प्रदेश में कुल 1360 कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 569 सरकारी और 791 निजी कॉलेज हैं। इन संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कुल 299 प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएचएमसी सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की आठ लाख से अधिक सीटें हैं। वहीं एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएसडब्ल्यू जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में लगभग साढ़े तीन लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अकेले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की संख्या लगभग 180 से 200 के बीच है। विभाग ने मई के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि छात्रों को समय पर दाखिला मिल सके।
नर्सिंग कॉलेजों का नया समीकरण
पिछले साल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से प्रदेशभर के नर्सिंग कॉलेज अलग हो चुके हैं। अब इन्हें राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय के दायरे में शामिल कर लिया गया है। अकेले डीएवीवी में 30 नर्सिंग कॉलेज जुड़ गए हैं। इनकी संबद्धता जारी करने की प्रक्रिया जारी है। अप्रैल में विश्वविद्यालय इन संस्थानों का निरीक्षण करेगा और उसके आधार पर संबद्धता जारी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कॉलेज में भी उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए अलग से काउंसिलिंग रखी जाएगी।
कॉलेजों की सूची जल्द होगी तैयार
डीसीडीसी डॉ. सचिन शर्मा का कहना है कि प्रवेश के लिए कॉलेजों की सूची जल्द देंगे। वैसे इन दिनों नर्सिंग कॉलेजों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और कुछ संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। अगले कुछ हफ्तों में विभाग प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े नियम व गाइडलाइन भी जारी कर सकता है। विभाग का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और छात्रों को उनकी पसंद के पाठ्यक्रमों में बेहतर विकल्प मिल सकें।
यह भी पढ़ें- इंदौर को जाम से मिलेगी राहत… 30 करोड़ की लागत से बनेगा 740 मीटर लंबा ओवरब्रिज
Source link
#कलज #एडमशन #इस #महन #स #शर #हग #परवश #परकरय #गइडलइन #हग #जर



Post Comment