MP Ladli Bahna Yojana Kist: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। रक्षाबंधन पर योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाई जाएगी और पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में योजना के तहत हर माह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 10:59:20 AM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 11:21:35 AM (IST)
HighLights
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा।
- उन्होंने कहा कि 5 साल के अंदर बहनों को मिलने वाली राशि 3 हजार तक होगी।
- अभी लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर दी जाएगी। पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वह शनिवार को जबलपुर के कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने सांदीपनि विद्यालय भवन और 12 करोड़ 63 लाख से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यथावत रहेंगी। वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1250 रुपये दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बने। इसी संकल्प के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।

1400 करोड़ रुपये से आकार लेगा गोमुख जलाशय
गोमुख जलाशय लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर और मंडला जिले के किसानों के लिए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गोमुख जलाशय बनाया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि गोमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसमें जबलपुर जिले के 14 हजार 900 हेक्टेयर और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल हैं।
Source link
#Ladli #Bahna #Yojana #लडल #बहन #क #लए #खशखबर #रकषबधन #पर #बढकर #मलग #रश #सएम #न #क #घषण



Post Comment