×
MP Weather Update: बिना तपे गुजर गया नौतपा… मध्य प्रदेश को मानसून का इंतजार, कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी

MP Weather Update: बिना तपे गुजर गया नौतपा… मध्य प्रदेश को मानसून का इंतजार, कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। मानसून अभी दूर है, लेकिन मानसून पूर्व की गतिविधियां सक्रिय है। कहीं आसमान में बादलों का डेरा है, तो कहीं शाम के समय हल्की बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने इंदौर और ग्वालियर में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 10:10:22 AM (IST)

Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 10:10:22 AM (IST)

मध्य प्रदेश में 10 जून से पहले मानसून की बारिश की उम्मीद नहीं है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 9 दिनों में 42 डिग्री का आंकड़ा भी नहीं छू पाया पारा
  2. अब विभिन्न हिस्सों में बने सिस्टम के कारण हवा में नमी
  3. अगले 24 घंटों में कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (MP Weather Update)। रोहिणी नक्षत्र के जिन नौ दिनों को भीषण गर्मी के लिए नौतपा (Nautapa) के नाम से पुकारा जाता है, वो इस साल मध्य प्रदेश में बिना तपे गुजर गए। इन नौ दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका।

नौतपा में अधिकतम तापमान 29 मई को 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तौर पर इन दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। सोमवार को नौतपा के आखिरी दिन आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण गर्मी से राहत रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण उमस से भी राहत रही।

ऐसे गुजरे नौतपा के 9 दिन

  • नौतपा की शुरुआत गत 25 मई को हुई थी। इसी बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से आसमान में बादलों की मौजूदगी रही, तो वहीं पहले और दूसरे दिन तेज बारिश ने भी नौतपा को ठंडा कर दिया।
  • अधिकतम तापमान भी 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहा, जिसके कारण एक दिन भी लू चलने जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई। नौतपा के अंतिम दिन भी सुबह के समय तेज धूप जरूर खिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया।
  • इसके चलते दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ 38.7 डिग्री दर्ज किया गया।
  • naidunia_image

    ग्वालियर में आंधी के साथ बारिश की संभावना

    हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती घेरा मौजूद है। इनके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। ऐसे में अगले 24 घंटे के दौरान शहर में तेज आंधी के साथ ही वर्षा की संभावना जताई गई है।

    यहां भी क्लिक करें- मध्यप्रदेश में 10 दिन में आएगा मानसून, मंगवार को 39 जिलों में बारिश की संभावना

    तापमान में घटबढ़ का दौर जारी

    मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को दिन का तापमान एक डिग्री बढ़कर फिर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Source link
    #Weather #Update #बन #तप #गजर #गय #नतप #मधय #परदश #क #मनसन #क #इतजर #कहकह #आधतफन #क #सथ #हलक #बरश #क #सलसल #जर

    Post Comment