इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे T20I मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने घरेलू दर्शकों को एक और जीत का तोहफा दे दिया। इंग्लैंड दौरे पर वेस्टइंडीज की ये लगातार 5वीं हार है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज 0-3 से गंवा चुकी है। यही नहीं, T20I सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 21 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब मेहमान टीम पर लगातार छठी हार का खतरा मंडरा रहा है।
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम के लिए शे होप ने 49 रन और जॉनसन चार्ल्स ने 47 रन बनाए। हालांकि, पारी का असली तूफान अंतिम ओवरों में आया, जब जेसन होल्डर (29 रन) और रोमारियो शेफर्ड (20 रन) ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपा दिया। 19वें ओवर में आदिल राशीद को 5 छक्के लगाकर 31 रन बटोरे गए, जिससे एक समय 170 के आस-पास नजर आ रहा स्कोर 196 तक जा पहुंचा।
इंग्लैंड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खास नहीं रही। जेमी स्मिथ 4 रन के निजी स्कोर पर दूसरे ही ओवर में जेसन होल्डर का शिकार बन गए। बेन डकेट भी 8वें ओवर में 30 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला। जोस बटलर ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए जबकि हैरी ब्रूक ने 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को 18.3 ओवर में जीत दिला दी। जैकब बेथेल ने 10 गेंदों पर 26 रन बनाए जबकि टॉम बैंटन ने महज 11 गेंदों पर रन जड़ दिए। बैंटन नाबाद लौटे।
इंग्लैंड का T20I सीरीज पर कब्जा
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की T20I सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ सम्मान की लड़ाई रह गया है, जबकि इंग्लैंड के पास लगातार छठी जीत दर्ज करने का शानदार मौका है।
Latest Cricket News
window.addEventListener('load', (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Source link
#ODI #क #बद #इगलड #क #T20I #सरज #पर #भ #कबज #वसटइडज #क #लगतर #5व #मच #म #द #शकसत



Post Comment