Operation Sindoor Pakistan Updates: भारतीय वायु सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा है। मुंह छिपाने के लिए पाकिस्तानी सरकार और सेना झूठे दावे कर रहे हैं कि उन्होंने भारत के 5 लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। हालांकि उनके पास इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 08 May 2025 08:43:45 AM (IST)
Updated Date: Thu, 08 May 2025 06:23:19 PM (IST)
HighLights
- ऑपरेशन सिंदूर में PoK में हुआ आतंकियों को बड़ा नुकसान
- आतंकियों के आका मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य ढेर
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में ब्लैक आउट, एयरपोर्ट बंद
एजेंसी, इस्लामाबाद (Operation Sindoor Pakistan Updates)। भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान दावा करता रहा कि उसने भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए। जब इस बात के सबूत पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से मांगे गए, तो उन्होंने कहा कि उनके पास इसके वीडियो सोशल मीडिया से मिले।
इसके बाद एक बार फिर घर में और दुनियाभर में पाकिस्तान की किरकिरी हुई है। इससे पहले भी पाकिस्तान सेना कभी पुराने वीडियो, तो कभी AI से बने वीडियो दिखाकर अपनी अवाम को खुश करने की कोशिश करती रही है।
पाकिस्तान में क्या है ताजा हालात
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप की स्थिति है। पूरे पाकिस्तान में अगले आदेश तक शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। वहीं इस्लामाबाद और लाहौर का एयर स्पेस भी बंद है।
पाकिस्तान में बढ़ती जा रही मरने वालों की संख्या
इस बीच, पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी बहुत कम बताया जा रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने ताजा बयान में बताया कि भारतीय मिसाइल हमलों में 31 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
Source link
#Operation #Sindoor #Pakistan #Updates #भरत #क #फइटर #जट #गरन #क #सबत #कह #स #मल #जवब #म #बल #पक #क #रकष #मतर #सशल #मडय #दनयभर #म #उड #मजक
Post Comment