×
Operation Spider Web: यूक्रेन के AI पावर्ड 117 ड्रोन, कीमत 10 आईफोन प्रो के बराबर और… रूस का 34% विमानन बेड़ा ध्वस्त, 7 बिलियन का नुकसान

Operation Spider Web: यूक्रेन के AI पावर्ड 117 ड्रोन, कीमत 10 आईफोन प्रो के बराबर और… रूस का 34% विमानन बेड़ा ध्वस्त, 7 बिलियन का नुकसान

Operation Spider Web: यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में ड्रोन रखकर उन्हें ट्रक से रूसी सीमा के भीतर ले जाकर हमले किए गए और बेलाया वायुसेना अड्डे समेत रूस के कई वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाया गया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 03:03:28 PM (IST)

Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 03:03:28 PM (IST)

Operation Spider Web: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ड्रोन हमले के बाद धू-धू कर जलते दिखे रूसी विमान
  2. डेढ़ साल से हमले की तैयारी में जुटी थी यूक्रेन की सेना
  3. दोनों देशों में फिर छिड़ी जंग, रूस ने भी किया पलटवार

एजेंसी, मास्को (Operation Spider Web)। यूक्रेन ने रूस की सीमा में ड्रोन से हमला कर दुश्मन का भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन ने इसे ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ नाम दिया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

ऑपरेशन स्पाइडर वेब में यूक्रेन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करने वाले 117 ड्रोन से हमला किया। इन ड्रोन की कुल कीमत 10 आईफोन प्रो के बराबर बताई जा रही है।

हमला इतना तगड़ा और सटीक रहा कि रूस के बेड़े के 34% विमान ध्वस्त हो गए और उसे 7 बिलियन डॉलर का नुकसान हो गया। अब देखना यही है कि रूस क्या करता है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।

naidunia_image

4,300 किमी भीतर जाकर परमाणु हमले में सक्षम 40 विमानों को बनाया निशाना

  • यूक्रेन ने रविवार को रूस को बड़ी चोट देते हुए साइबेरिया स्थित परमाणु हमले में सक्षम बमवर्षक विमानों के बेलाया वायुसेना अड्डे पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में रूसी वायुसेना के 40 से ज्यादा विमानों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
  • यूक्रेनी हमले के बाद कुछ विमान ऊंची लपटों के साथ धू-धू कर जलते देखे गए। यूक्रेनी हमले की बड़ी बात यह रही कि उसके ड्रोन ने रूस में 4,300 किलोमीटर भीतर जाकर वायुसेना अड्डे पर हमला किया।
  • रूस के चार अन्य वायुसेना अड्डों पर भी हमलों की सूचना है। इस बीच रूस ने भी यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 472 ड्रोन और सात मिसाइल दागे गए हैं।
  • जेलेंस्की ने हमले को बताया शानदार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हवाई ठिकानों पर किए गए ड्रोन हमलों को शानदार बताया और कहा कि इससे मास्को को काफी नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर लिखा- बिल्कुल शानदार परिणाम। ऑपरेशन की तैयारी में डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा था। यह हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन है।

    यूक्रेनी सूत्रों के अनुसार, हमले में रूस के टीयू-95 और टीयू-22 बमवर्षक विमानों को निशाना बनाया गया। इन विमानों से रूस अक्सर यूक्रेन पर बैलेस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के हमले करता था।

    यहां भी क्लिक करें – पुतिन के चॉपर पर ड्रोन से हमले की कोशिश… जवाब में रूस ने बोला सबसे बड़ा हवाई हमला, ट्रम्प बोले- व्हाट द हेल

    इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन में वार्ता

    रविवार को युद्ध में आई तेजी के बावजूद सोमवार को तुर्किये के शहर इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर वार्ता होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश का प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल जाएगा और रूसी अधिकारियों से वार्ता करेगा। इससे पहले 16 मई को दोनों देशों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई थी।



    Source link
    #Operation #Spider #Web #यकरन #क #पवरड #डरन #कमत #आईफन #पर #क #बरबर #और #रस #क #वमनन #बड #धवसत #बलयन #क #नकसन

    Post Comment