India Pakistan Relations: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। पाकिस्तान में सरकार के साथ ही आम लोगों के भी आशंका सता रही है कि हमले का बदला लेने के लिए भारत, पाकिस्तान पर हमला बोलेगा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 09:16:05 AM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Apr 2025 12:49:26 PM (IST)
HighLights
- 22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
- मारे गए थे 2 विदेशी सहित कुल 2 पर्यटक
- पाकिस्तान से आए आतंकियों ने किया हमला
एजेंसी, इस्लामाबाद (India Pakistan Relations)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच शहबाज सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ताजा खबर रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ को लेकर है। भारत सरकार ने आसिफ का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया है।
इससे पहले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले सप्ताह कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद भारत कभी भी हमला कर सकता है, क्योंकि दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
हमला नजदीक ही है, पाक सेना भी तैयार है
- रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि हमने अपनी सेना को मजबूत किया है, क्योंकि यह (हमला) ऐसी चीज है, जो अब निकट है। इसलिए इस स्थिति में कुछ रणनीतिक निर्णय लिए जाने हैं। वे निर्णय ले लिए गए हैं।
Source link
#Pakistan #News #पकसतन #क #रकष #मतर #खवज #आसफ #क #एकस #अकउट #भरत #म #बन #कह #थ #तय #ह #क #भरत #हमल #करग
Post Comment