Pakistan School Bus Attack: यह हमला बलूचिस्तान के खुजदार जिले में बुधवार सुबह हुआ। खुजदार के डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल दश्ती ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब स्कूल बस जीरो पॉइंट के पास थी।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 21 May 2025 11:11:44 AM (IST)
Updated Date: Wed, 21 May 2025 01:56:18 PM (IST)
HighLights
- बलूचिस्तान प्रांत में हमला
- आर्मी स्कूल की बस थी
- कई बच्चों की हालत गंभीर
एजेंसी, इस्लामाबाद (Pakistan School Bus Attack)। पाकिस्तान में आतंकियों ने स्कूल बस को निशाना बनाया। दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदी कार से स्कूल बस को टक्कर मार दी। हमले में अब तक चार बच्चों की मौत ही पुष्टि हुई है। एक अन्य शख्स की भी जान गई है। 38 मासूम घायल हैं।
हमला बलूचिस्तान के खुजदार जिले में हुआ। खुजदार के डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल ने बताया कि शवों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा और कराची में रेफर किया गया है।
बस सेना के एक स्कूल की थी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) और अन्य एजेंसियां घटना स्थल पर पहुंचीं। सबूत इकट्ठा किए गए और आगे की जांच शुरू की गई। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नकवी ने कहा, मासूम बच्चों को निशाना बनाने वाले दरिंदे किसी भी तरह की नरमी के हकदार नहीं हैं। मासूम बच्चों पर हमला करके दुश्मन ने बर्बरता का परिचय दिया है।
गृह मंत्री ने आगे कहा, स्कूल बस पर हमला देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए दुश्मन की एक जघन्य साजिश है। देश की एकता के साथ हम हर साजिश को नाकाम कर देंगे।
A huge explosion in the Karachi school bus killed 5 children, 20 others fatally injured
LeT is suspected to be behind this attack. Pakistani army attended the funeral of LeT & JEM Terrorists a week ago and paid tributes with full state honours pic.twitter.com/T3CdHELLnH
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) May 21, 2025
🚨
A cowardly terrorist attack hit a school bus in Khuzdar,#Balochistan targeting innocent children of #APS. Several are feared injured. This brutal act shows the enemy’s inhuman mindset.
#Khuzdar #Pakistan pic.twitter.com/5CRGj1b22E
— Sameen Saddiq Lashari (@SaddiqSameen) May 21, 2025
Source link
#Pakistan #School #Bus #Attack #पकसतन #म #आतमघत #हमलवर #न #वसफट #स #भर #कर #क #सकल #बस #स #मर #टककर #बचच #सहत #क #मत
Post Comment