अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज)
जयपुर पिंक पैथंर्स के साथ लंबे समय तक खेलने वाले अर्जुन देशवाल अब तमिल थलाइवाज का हिस्सा होंगे। उनके साथ कपड्डी का सुपरस्टार पवन सहरावत भी होंगे। अर्जुन पिछले 4 सीजन से धमाल मचा रहे हैं और इस सीजन भी उनसे मैट पर कमाल की उम्मीद होगी।
नवीन कुमार (हरियाणा स्टीलर्स)
नवीन कुमार और दबंग दिल्ली का साथ छूट चुका है। स्टार रेडर नवीन एक्सप्रेस दबंग दिल्ली के साथ खेलते हुए ही मशहूर हुए। उन्होंने सीजन 8 और 9 में सुपर 10 की झड़ी लगा दी और आखिरकार टीम को खिताब दिलाकर ही दम लिया। इस बार वह हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेलेंगे।
असलम ईमानदार (पुनेरी पलटन)
पुनेरी पलटन के सबसे विश्वसनीय रेडर, जो अब ऑलराउंडर बन चुके हैं, असलम ईमानदार ने टीम को टाइटल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पलटन को 2 बार लगातार फाइनल में पहुंचाने वाले ईमानदार इस सीजन भी अपनी रेडिंग और डिफेंस में जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा)
यूपी योद्धा के सबसे बड़े रेडर सुरेंदर गिल अपनी ताकत से विरोधी डिफेंडर्स को छकाने में माहिर हैं। अपनी लंबी हाइट के बावजूद मैट पर इनकी फुर्ती विरोधियों की मुश्किलें बढ़ा देती है। गिल इस सीजन भी योद्धा के साथ हैं और उन्हें पहला खिताब दिलाने के लिए बेताब हैं।
सचिन तंवर (पुनेरी पलटन)
प्रो कबड्डी लीग 2024 के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन तंवर इस सीजन भी पुनेरी पलटन के लिए खेलेंगे। पटना पाइरेट्स के लिए कई सीजन में तहलका मचाकर फ्रेंचाइजी मालिकों के फेवरेट बनने वाले सचिन ईमानदार के साथ मिलकर पलटन को दूसरा खिताब दिलाना चाहेंगे।
5 दिग्गज जिनका फीका पड़ा है जादू
पवन सहरावत (तमिल थलाइवाज)
मनिंदर सिंह (पटना पाइरेट्स)
गुमान सिंह (यूपी योद्धा)
मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श (पुनेरी पलटन)
आशु मलिक (दबंग दिल्ली) ये भी पढ़ें: किस टीम से खेलेंगे नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, सचिन तंवर और पवन सहरावत, देखें सभी 12 टीमों का स्क्वॉड
Source link
#PKL #पर #कबडड #लग #सजन #क #सबस #तफन #रडर #पलक #झपकत #ह #वरध #टम #क #कर #सकत #ह #धवसत



Post Comment