×

Raj Kushwah: पत्नी की तरह देखभाल करता था राज, सोनम के लिए किराना भी खरीदा

ईस्टर्न रेंज के डीआइजी डेविड एनआर मार्क का दावा है कि सोनम और राज के मध्य अवैध संबंध थे। उसने परिवार के दबाव में शादी करना स्वीकारा था। पूछताछ में शामिल अफसर के मुताबिक राज दिखावे के लिए सोनम को ‘दीदी’ बुलाता था। यूं पत्नी की तरह देखभाल करता था। उसने सोनम के लिए सात हजार रुपये का किराना सामान खरीदा था।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 10:33:56 PM (IST)

Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 10:43:31 PM (IST)

Raj Kushwah: पत्नी की तरह देखभाल करता था राज, सोनम के लिए किराना भी खरीदा
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह।

HighLights

  1. शिलांग पुलिस को पेटीएम ट्रांजेक्शन में मिली जानकारी।
  2. यह पता चला है कि किराए के कमरे में रुकी थी सोनम।
  3. डीआईजी का दावा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पता चला सोनम और राज रिलेशनशिप में थे। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आ गई थी। वह किराए के कमरे में छुपी रही। इस दौरान राज ने उसके लिए दाल-आटा भी खरीदा। इससे शक है सोनम ने काफी पहले ही कमरा ले लिया था। शिलांग पुलिस आरोपित सोनम रघुवंशी, विशाल उर्फ विक्की, आनंद कुर्मी और आकाश से पूछताछ कर रही है। पांचों आरोपित आठ दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपित शुरुआत में ‘ब्लेम गेम’ खेल रहे थे, लेकिन अब टूट चुके हैं।

naidunia_image

  • ईस्टर्न रेंज के डीआइजी डेविड एनआर मार्क का दावा है कि सोनम और राज के मध्य अवैध संबंध थे। उसने परिवार के दबाव में शादी करना स्वीकारा था।
  • पूछताछ में शामिल अफसर के मुताबिक राज दिखावे के लिए सोनम को ‘दीदी’ बुलाता था। यूं पत्नी की तरह देखभाल करता था।
  • पुलिस ने राज के पेटीएम ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली तो पता चला उसने सोनम के लिए सात हजार रुपये का किराना सामान खरीदा था।
  • सोनम ने संभवतः पहले ही कमरा किराए पर ले लिया था और राज ने सामान भी उसी कमरे में पहुंचाया था।
  • सोनम के भाई गोविंद के मुताबिक राज ने तीन साल तक मेरे पास बैठकर सोनम से राखी बंधवाई है।
  • उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। डीआईजी के मुताबिक सोनम और राज को रिमांड अवधि के दौरान तस्दीक के लिए इंदौर लाया जाएगा।
  • वह करीब 14 दिन इंदौर में रुकी है। इसके बाद राज ने टैक्सी (कार) द्वारा उसे गाजीपुर भेजा था।
  • naidunia_image

    सोनम के भाई ने शर्मिंदगी से घर छोड़ा

    • सोनम ने छह परिवार बर्बाद कर दिए। सब उसी को कोस रहे हैं।
    • आरोपित राज, आकाश, आनंद और विशाल के घर से सिसकियां सुनाई देती हैं।
    • राजा के दोनों भाई आज भी उसकी मौजूदगी का एहसास करते हैं।
    • राजा उनकी बातें सुने, इसलिए बेडरूम में ही बात करते हैं।
    • सोनम के भाई गोविंद ने शर्मिंदगी के कारण घर छोड़ दिया।
    • उसको होटल में रुकना पड़ रहा है।
    • राजा के भाई विपिन के मुताबिक राजा हंसमुख स्वभाव का था।
    • उसकी पसंद से ही घर बनवाया था।

    naidunia_image

    • शादी के लिए ऑनलाइन और समाजजन की मदद से रिश्ता ढूंढ रहे थे। राजा ने अपनी पसंद से बेडरूम बनाया। शादी पर पूरे रूम में गुब्बारे लगाए। आज भी बेडरूम सजा हुआ है।
    • मुझे लगता है वो हमारे साथ ही है। किसी मसले पर बात करने के लिए राजा के बेडरूम में ही बैठते हैं। लगता है राजा हमारी बात सुन रहा हो जैसे।
    • भाई सचिन के मुताबिक राजा की मौत की खबर से हम टूट चुके थे। रात में लगा जैसे राजा कुछ बता रहा है। वो बताना चाहता है कि मुझे मारा गया है।
    • इसके बाद हमने पोस्टर बनाया और लिखा कि मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है। सोनम के घर का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
    • मीडिया के सवालों का जवाब देकर थक चुके देवीसिंह (पिता) चार दिन से घर से बाहर नहीं निकले। अंदर से दरवाजा बंद है। दूध लेने के लिए एक बार दरवाजा खुलता है।
    • कारों पर धूल जमी हुई है। बच्चों को भी बाहर नहीं निकलने देते। गोविंद (भाई) शिलांग से इंदौर आ गया मगर घर नहीं गया। बुधवार को राजा के घर गया पर खुद के घर नहीं जा पाया। वह होटल में रुका हुआ है।

    Source link
    #Raj #Kushwah #पतन #क #तरह #दखभल #करत #थ #रज #सनम #क #लए #करन #भ #खरद

    Previous post

    Ahmedabad Plane Crash: हादसे से खेल जगत स्तब्ध, हरभजन, रोहित, इरफान, सानिया का आया रिएक्शन..

    Next post

    WTC फाइनल- पहले दिन साउथ अफ्रीका 43/4:बावुमा नाबाद लौटे, स्टार्क को 2 विकेट; ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ऑलआउट, रबाडा ने 5 विकेट झटके

    Post Comment