×

Raja Raghuvanshi Murder: सोहरा में क्राइम सीन किया गया रिक्रिएट, पुलिस को एक और हथियार की तलाश

शिलांग के सोहरा में राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर सीन रीक्रिएट किया। 23 मई को राजा की हत्या हुई थी। जिसमें पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाह समेत 5 लोग शामिल थे। सोनम व अन्य चारों आरोपितों की 19 जून को शिलांग कोर्ट में पेशी होगी।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 09:39:19 PM (IST)

Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 09:39:19 PM (IST)

Raja Raghuvanshi Murder: सोहरा में क्राइम सीन किया गया रिक्रिएट, पुलिस को एक और हथियार की तलाश
सोहरा में क्राइम सीन गया रिक्रिएट।

HighLights

  1. शिलांग के सोहरा में क्राइम सीन का रिक्रिएशन
  2. पुलिस ने इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई
  3. पुलिस को अब एक और हथियार की तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की शिलांग पुलिस ने मंगलवार को सोहरा में क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। मुख्य आरोपित सोनम व राज के साथ पुलिस विशाल, आनंद व आकाश को भी घटना स्थल पर ले गई। मौलखिया की पार्किंग से वेई साउ डांग फाल की पार्किंग तक पहुंचकर राजा की हत्या को अंजाम देने के घटनाक्रम को दोहराया गया। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाई और मौके पर फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही।

क्राइम सीन का किया गया रिक्रिएशन

घटना स्थल पर आरोपितों ने बताया कि सोनम आगे थी और उसके पीछे राजा था। जैसे ही सोनम ने इशारा किया, विशाल ने राजा के सिर के पीछे सथानीय धारदार हथियार डाव से वार किया। आरोपितों ने एक और डाव से राजा पर वार करने की बात स्वीकारी है। पुलिस को अभी नारंगी रंग के हत्थे वाला ही डाव (हथियार) मिला है। ऐसे में मेघालय पुलिस खाई में फेंके गए स्टील हैंडल वाले दूसरे डाव (हथियार) को मेटल डिटेक्टर से खोज रही है।

राजा के सिर पर वार के दो निशान

शिलांग ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि राजा के सिर पर हथियार से किए गए वार के दो निशान हैं। इसकी वजह से ही मौत हुई है। विशाल और आनंद के बाद आकाश ने नर्वस होने के कारण राजा पर वार किया, लेकिन उसके निशान राजा की बॉडी के डिकंपोज होने के कारण नहीं मिले।

ये पहलू भी आए सामने

  • सोनम व राज के आने से पहले शिलांग आ चुके विशाल, आकाश व आनंद ने नौंग्रियाट में राजा व सोनम से मुलाकात की थी।
  • उन्होंने खुद को मप्र का बताया और बांग्लादेश सीमा पर मेघालय के डाउकी पर्यटक स्थल जाने की बात कही थी।
  • इस तरह उन्होंने राजा से दोस्ती की और साथ घूमने का प्लान बनाया।
  • मेघालय पुलिस फिलहाल लव ट्राएंगल के पहलू पर ही पूरे हत्याकांड की जांच कर रही है।
  • वित्तीय लेन-देन या पैसे के कारण हत्या किए जाने के पहलुओं पर भी मोटिव हो सकते हैं, इस पर भी जांच जारी है।
  • सोनम व अन्य चारों आरोपितों की 19 जून को शिलांग कोर्ट में पेशी होगी।
  • राज ने भी शिलांग जाने के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन सोनम के पारिवारिक बिजनेस में कर्मचारी होने के कारण वह नहीं गया। उसे डर था यदि वह गया तो परिवार को शक हो जाएगा।
  • ज्योतिषी के कहने पर धार वालों ने सोनम से नहीं की थी शादी

    सोनम रघुवंशी के रिश्ते की बात पहले मध्य प्रदेश के धार शहर के रहने वाले रघुवंशी परिवार में चली थी। इसे लेकर नानेवाड़ी में रहने वाले व्यवसायी हरीश रघुवंशी ने बताया कि सोनम रघुवंशी की 2024 में विवाह की बात उनके बेटे मयंक रघुवंशी से भी चली थी और उनके बेटे व सोनम के करीब 25 गुण भी मिल गए थे, परंतु उनके पारिवारिक ज्योतिषी ने पत्रिका मिलान के बाद इस रिश्ते को लेकर उन्हें आगाह किया और बताया कि रिश्ते में उन्हें गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद हरीश रघुवंशी और परिवार ने सोनम रघुवंशी से बेटे के विवाह की चर्चा को विराम दे दिया था।

    Source link
    #Raja #Raghuvanshi #Murder #सहर #म #करइम #सन #कय #गय #रकरएट #पलस #क #एक #और #हथयर #क #तलश

    Post Comment