×
RCB को ट्रॉफी जिताकर सबसे बड़े हीरो बने 3 प्लेयर्स, इनके आगे नहीं टिकी विरोधी टीमें; सपना हुआ पूरा

RCB को ट्रॉफी जिताकर सबसे बड़े हीरो बने 3 प्लेयर्स, इनके आगे नहीं टिकी विरोधी टीमें; सपना हुआ पूरा

Image Source : AP
आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम ने 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले आरसीबी की टीम ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी और तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मौजूदा सीजन में आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या, विराट कोहली और जोश हेजलवुड सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन प्लेयर्स के आगे विरोधी टीमें टिक नहीं पाईं। इन तीन खिलाड़ियों ने ही आरसीबी को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की और सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

विराट कोहली

विराट कोहली साल 2008 से ही आरसीबी की टीम के लिए खेल रहे हैं और मौजूदा सीजन दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। वह बैटिंग ऑर्डर में टीम की रीढ़ साबित हुए और अहम मौकों पर दमदार पारियां खेली। उन्होंने मौजूदा सीजन के 15 मैचों में कुल 657 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले। वह टीम के लिए आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी कहा कि वह खिताब जीतने के सबसे ज्यादा हकदार थे। फैंस भी चाहते थे कि टीम कोहली के लिए ये कप जीते। अब उनका सपना साकार हो गया है।

जोश हेजलवुड

आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड ने आरसीबी की बॉलिंग लाइन-अप की आगे बढ़कर अगुवाई की। पूरे टूर्नामेंट में वह बिल्कुल लय में नजर आए और यॉर्कर गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। उन्होंने मौजूदा सीजन के 12 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 26 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनकी गेंदों का बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और दो विकेट हासिल किए। एक समय मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन इसके बाद क्रुणाल ने अपने स्पैल से मैच का रुख बदल दिया। उनकी गेंदों के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते नजर आए और बड़े स्ट्रोक नहीं लगा पाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। मौजूदा सीजन में उन्होंने कुल 17 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लीग स्टेज में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली और अपने दम पर टीम को जीत दिलाई थी।

Latest Cricket News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

Source link
#RCB #क #टरफ #जतकर #सबस #बड #हर #बन #पलयरस #इनक #आग #नह #टक #वरध #टम #सपन #हआ #पर

Post Comment