×
Saifullah Kasuri: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाक में हुई रैली में नजर आया, भारत और हिंदुओं के खिलाफ उगला जहर

Saifullah Kasuri: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाक में हुई रैली में नजर आया, भारत और हिंदुओं के खिलाफ उगला जहर

Saifullah Kasuri: भारत सरकार का कहना है कि लश्कर कमांडर सैफुल्ला कसूरी ने ही पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रची थी। हमला होने के बाद से कसूरी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सुरक्षा में है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 29 May 2025 01:31:31 PM (IST)

Updated Date: Thu, 29 May 2025 03:02:27 PM (IST)

जैश कमांडर सैफुल्ला कसूरी

HighLights

  1. पाकिस्तान में मनाया गया यौम-ए-तकबीर
  2. पंजाब के कसूर में हुई आतंकियों की रैली
  3. भारत और हिंदुओं के खिलाफ खुलेआम लगे नारे

एजेंसी, कराची (Saifullah Kasuri)। पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान (Saifullah Kasuri in Pakistan) में खुला घूम रहा है। सैफुल्ला कसूरी ने पंजाब प्रांत के कसूर में आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया और भारत के खिलाफ जहर भी उगला।

सैफुल्ला कसूरी ने कहा कि भारत ने मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताकर पूरी दुनिया में फेमस कर दिया है। पाकिस्तान में हर साल 28 मई को परमाणु परीक्षणों की सफलता का जश्न मनाया जाता है।

इसे यौम-ए-तकबीर कहा जाता है। इस मौके पर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने रैली आयोजित की थी, जिसमें कसूरी ने हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित भी किया।

रैली में भड़काऊ भाषण और भारत विरोधी नारे लगाए गए। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का बेटा और भारत द्वारा घोषित आतंकवादी तल्हा सईद भी शामिल था।



Source link
#Saifullah #Kasuri #पहलगम #हमल #क #मसटरमइड #सफलल #कसर #पक #म #हई #रल #म #नजर #आय #भरत #और #हदओ #क #खलफ #उगल #जहर

Post Comment