Sonam Raghuvanshi: मेघालय की शिलांग पुलिस ने इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का राजफाश कर दिया है। शादी के बाद हनीमून मनाने इंदौर से शिलांग गए राजा की मौत और पत्नी सोनम के लापता होने की गुत्थी की चर्चा पूरे देश में हो रही थी। यहां जानिए शिलांग पुलिस कैसे पहुंची हत्यारो तक।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 07:18:19 AM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 07:28:39 AM (IST)
HighLights
- शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने किया राजफाश
- सोनम के बैंक खातों से मिली ई-वॉलेट की जानकारी
- कॉल डिटेल (CDR) में भी निकला प्रेमी राज का नंबर
नईदुनिया, इंदौर (Sonam Raghuvanshi)। शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस (Shillong Police) ने 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद कर हत्या, लूट और डकैती का केस दर्ज किया था। इसके बाद एसपी (शिलांग) विवेक सिम ने एसआईटी गठित की। साइबर एक्सपर्ट ने सोनम के बैंक खातों की जानकारी निकाली तो ई-वॉलेट(पेटीएम) का ब्यौरा मिला जो राज के नाम पर था।
कॉल डिटेल (सीडीआर) निकालने पर राज और और सोनम के सैकड़ों इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स मिलें। इसी से विशाल, आनंद और विशाल की जानकारी मिली। तीनों की मोबाइल लोकेशन राज और सोनम के आसपास ही थी।
पुलिस का शक पुख्ता हो गया और रविवार शाम शिलांग क्राइम ब्रांच के डीएसपी विपुल दास दल लेकर सीधे इंदौर पहुंचे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी। डीसीपी(अपराध)राजेश कुमार त्रिपाठी की टीम गठित की गई।
रात में जवानों ने सादे वस्त्रों में आरोपियों के घरों की रेकी कर ली। रात ठीक 1 बजे टीम ने एक साथ छापा मार राज और विशाल को पकड़ लिया। आरोपी आकाश को ललितपुर और आनंद कुर्मी को बीना के खिमलासा से पकड़ लिया।
भाई पसंद नहीं था तो शादी नहीं करती, उसे मारा क्यों
यहां भी क्लिक करें – वीडियो काॅल पर प्रेमी को देखकर टूटी सोनम, बोली-राजा को मैंने ही मरवाया
इस बीच, इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन ने इंटरनेट मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की। जिसमें वह रोते हुए कहती नजर आ रही है कि मेरे भाई के साथ सोनम ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था। लेकिन सात दिन नहीं रह पाई। ऐसा क्या किया था भाई ने जो मार डाला। भाई पसंद नहीं था तो भाग जाती, लेकिन मारा क्यों। किसी का भाई, बेटा क्यों छिना।
Source link
#Sonam #Raghuvanshi #परम #रज #क #पटएम #सनम #क #पस #थ #इस #स #मल #हतयर #क #सरग #शलग #पलस #न #ऐस #दय #पर #एकशन #क #अजम
Post Comment