×

Sonam Raghuvanshi: 5 लाख मोबाइल नंबरों में से पुलिस ने निकाला सोनम का राज, किलर को बोली थी- राजा को जल्दी मारो

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने 5 लाख मोबाइल नंबरों में से सोनम का राज खोज लिया। सोनम और राज कुशवाह के बीच सैकड़ों बार बात होने की पुष्टि हुई है। सोनम ने आरोपियों को राजा को जल्दी मारने के लिए कहा था और उन्हें 15 हजार रुपये भी दिए थे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 10:55:33 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 11:07:43 AM (IST)

Sonam Raghuvanshi: 5 लाख मोबाइल नंबरों में से पुलिस ने निकाला सोनम का राज, किलर को बोली थी- राजा को जल्दी मारो
सोनम रघुवंशी की तस्वीर।

HighLights

  1. सोनम-राजा जहां भी जाते, वहां एक्टिव मिला एक और नंबर।
  2. राजा की हत्या के बाद वह मोबाइल नंबर बंद हो गया था।
  3. एसआईटी ने शोहरा हिल्स का पीएसटीएन डेटा निकाला था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेघालय पुलिस द्वारा राजा हत्याकांड सुलझाने के लिए बनाई गई एसआईटी ने 5 लाख मोबाइल नंबरों में से सोनम का राज खोज लिया। एसआईटी ने शोहरा हिल्स क्षेत्र से पीएसटीएन डेटा एकत्र किया। पुलिस को करीब पांच लाख नंबर मिले। एक सिमकार्ड इंदौर का निकला। वह 16 मई को एक्टिव हुआ था।

सोनम और राजा जहां-जहां गए, संदिग्ध नंबर भी साथ-साथ चला। राजा की हत्या के बाद वह नंबर बंद हो गया। सोनम की कॉल डिटेल निकाली तो राज से सैकड़ों बार बात होने की पुष्टि हो गई। राज के नंबर की सीडीआर निकाली तो विशाल, आनंद और आकाश के नंबर मिले, जिन्हें षड्यंत्र के तहत 20 मई को बंद करवा दिए गए।

naidunia_image

विशाल पर झल्लाने लगी थी सोनम, बोली- जल्दी मारो, मैं थक चुकी हूं

राजा को मारने के लिए राज से ज्यादा सोनम उतावली हो रही थी। वह फोटोग्राफी के बहाने राजा के पास आकर विशाल को इशारा करती थी। मौका न मिलने पर विशाल वार नहीं कर पाया तो उन पर झल्लाने लगी। एक बार तो विशाल ने हत्या का इरादा बदल दिया था। तब सोनम ने कहा था कि इसको मार डालो। मैं थक चुकी हूं।

naidunia_image

बार-बार दबाव डालने पर विशाल ने पहला वार राजा की गर्दन पर पीछे से किया। दूसरा वार आनंद ने किया। फिर चारों ने मिलकर उसे खाई में फेंक दिया। सोनम ने आरोपितों को 15 हजार भी दिए थे और एटीएम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था।

आरोपित स्कूटरों पर सवार होकर रवाना हुए। उनमें एक स्कूटर राजा का भी था। सोनम भी साथ थी। 25 किमी दूर राजा का स्कूटर लावारिस छोड़ दिया और फिर आगे बढ़ गए। दो-तीन किमी आगे जाकर सोनम को भी छोड़ दिया और फिर सब अलग-अलग हो गए।

Source link
#Sonam #Raghuvanshi #लख #मबइल #नबर #म #स #पलस #न #नकल #सनम #क #रज #कलर #क #बल #थ #रज #क #जलद #मर

Previous post

Raja Raghuvanshi Murder Case: 24 Hours After The Murder – Sonam Wanted To Kill Raja In The Morning, So She Che – Amar Ujala Hindi News Live – Raja Raghuvanshi Murder Case:मर्डर के 24 घंटे

Next post

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए T20i में बना डाला अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ

Post Comment