×

Sonam Raghuvanshi Case: राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मुख्य षड्यंत्रकारी राज कुशवाह के निर्देश पर काम कर रही थी। राज ने सोनम के पैसे से मां चुन्नीबाई के नाम पर खाता खुलवाया। शिलांग पुलिस ने बैंक व यूपीआई जानकारी जुटाई है। लूटी गई चेन इंदौर में होने की पुष्टि हुई है।

By Aditya Kumar

Edited By: Aditya Kumar

Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 09:55:11 PM (IST)

Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 09:55:11 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi Case: राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन
राज की मां का भी खाता खुलवाया, सोनम-राज करते थे ट्रांजेक्शन

HighLights

  1. शिलांग पुलिस आरोपितों को इंदौर लेकर आएगी
  2. राजा की चेन जब्त करने के लिए आएगी पुलिस
  3. सोनम-राज की फांसी के लिए 50 हजार पोस्टकार्ड लिखे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपित सोनम मुख्य षड्यंत्रकारी राज कुशवाह के इशारे पर चल रही थी। राज ने सोनम के रुपयों से मां चुन्नीबाई के नाम से भी खाता खुलवा लिया था। शिलांग पुलिस ने उसके बैंक, यूपीआई खातों की जानकारी जुटाई है। हत्या कर लूटी गई चेन भी इंदौर में होना बताया है। कुशवाह नगर निवासी सोनम रघुवंशी सहित राज कुशवाह, विशाल उर्फ विक्की, आनंद और आकाश ईस्ट खासी हिल्स पुलिस की रिमांड पर चल रहे हैं।

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ जारी

एसआइटी आरोपितों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ कर रही है। शनिवार को आर्थिक लेनदेन के संबंध में पूछताछ हुई। सोनम और राज ने हवाला नेटवर्क से जुड़ने की पुष्टि की। उसने यह भी बताया कि पीथमपुर से हत्या के लिए रुपये एकत्र किए थे। एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालक की जानकारी बताई है।

मां चुन्नीबाई के नाम से भी बैंक में खाता

राज ने यह भी कहा कि सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। उसने मां चुन्नीबाई के नाम से भी बैंक में खाता खुलवाया था। पुलिस ने राजा की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। विशाल ने चेन इंदौर में होना बताई है। पुलिस आरोपितों को लेकर आएगी।

सोनम-राज की फांसी के लिए 50 हजार पोस्टकार्ड लिखे

आरोपितों को सजा के लिए पूरे देश से मांग उठ रही है। रविवार को श्री माता वसुंधरा सेवा समिति ने सजा की मांग की। अध्यक्ष अनीशा राजा कोठारी के मुताबिक सोनम और राज के इस कृत्य के कारण इंदौर की भी बदनामी हुई है। उन्होंने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है।

Source link
#Sonam #Raghuvanshi #Case #रज #क #म #क #भ #खत #खलवय #सनमरज #करत #थ #टरजकशन

Post Comment