सिनेजीवन: बादशाह ने बताई शोहरत की असली कीमत और जैकलीन फर्नांडिस का एआई अवतार लॉन्च म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर बादशाह ने कई हिट गाने दिए और देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। हाल ही में बादशाह अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकप्रियता, एक कलाकार की जिम्मेदारी और शोहरत की दुनिया को लेकर अपनी सोच साझा की है।
उन्होंने कहा कि जब कोई कलाकार अपने करियर की शुरुआत करता है, तो वह सिर्फ अपनी रचनात्मकता और जुनून के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन जैसे-जैसे उसकी पहचान बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके शब्दों और काम का असर भी बढ़ने लगता है। ऐसे में एक कलाकार के लिए सामाजिक जिम्मेदारी को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।
बादशाह ने कहा, ”अगर कोई व्यक्ति हर समय परेशानियों के बारे में सोचता रहेगा तो उसे हर तरफ मुश्किलें ही नजर आएंगी, लेकिन अगर वह अपने काम पर ध्यान देता है तो चीजें आसान हो जाती हैं। जब आप एक लेखक या कलाकार के तौर पर शुरुआत करते हैं, तो आपको एहसास नहीं होता कि उसके लिखे हुए शब्दों को लोग किस तरह समझेंगे और उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा। बस मजा आ रहा होता है।”
बादशाह ने कहा, ”फेम एक किराए का मकान है। उसे एक दिन खाली करना होगा। यह आपको मिलता है, आप इसे एंजॉय करो, लेकिन इस पर खुद को ज्यादा खर्च मत करो। यह किराए का मकान है, आपको इसे छोड़ना पड़ेगा।”
Film Stars,Shekhar Suman,Badshah
म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर बादशाह ने कई हिट गाने दिए और देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई। हाल ही में बादशाह अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकप्रियता, एक कलाकार की जिम्मेदारी और शोहरत की दुनिया को लेकर अपनी सोच साझा की है।
उन्होंने कहा कि जब कोई कलाकार अपने करियर की शुरुआत करता है, तो वह सिर्फ अपनी रचनात्मकता और जुनून के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन जैसे-जैसे उसकी पहचान बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके शब्दों और काम का असर भी बढ़ने लगता है। ऐसे में एक कलाकार के लिए सामाजिक जिम्मेदारी को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।
बादशाह ने कहा, ”अगर कोई व्यक्ति हर समय परेशानियों के बारे में सोचता रहेगा तो उसे हर तरफ मुश्किलें ही नजर आएंगी, लेकिन अगर वह अपने काम पर ध्यान देता है तो चीजें आसान हो जाती हैं। जब आप एक लेखक या कलाकार के तौर पर शुरुआत करते हैं, तो आपको एहसास नहीं होता कि उसके लिखे हुए शब्दों को लोग किस तरह समझेंगे और उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा। बस मजा आ रहा होता है।”
बादशाह ने कहा, ”फेम एक किराए का मकान है। उसे एक दिन खाली करना होगा। यह आपको मिलता है, आप इसे एंजॉय करो, लेकिन इस पर खुद को ज्यादा खर्च मत करो। यह किराए का मकान है, आपको इसे छोड़ना पड़ेगा।”
म्यूजिक इंडस्ट्री में रैपर बादशाह ने कई हिट गाने दिए और देशभर में बड़ी फैन…