इंटरनेट डेस्क। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर दो नए मेहमानों का आगमन हुआ है। ये अभिनेत्री विवाह के दस साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने आज मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को ये जानकारी दी है।
दोनों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया में कोलेब पोस्ट जारी कर लिखा कि आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए। आगे लिखा गया कि दिव्यांका और मुझे पेरेंटहुड के नए खूबसूरत सफर को शुरू करने के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है।
दोनों ने एक फोटो शेयर कर लिखा कि हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा कि डबल ले लो। हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। आपको बात दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने शानदार अभिनय के दम पर टेलीविजन की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें