×
Three Super Over: इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास पहली बार हुआ ये कमाल, एक मैच में फेंके गए तीन-तीन सुपर ओवर

Three Super Over: इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास पहली बार हुआ ये कमाल, एक मैच में फेंके गए तीन-तीन सुपर ओवर

नेपाल ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ टाई किया मैच

ग्लासगो टिटवुड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में नेपाल ने भी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मैच टाई हो गया। नेपाल को आखिरी गेंद पर पांच रन की दरकार थी। नंदन यादव ने अंतिम गेंद चौका लगाते हुए स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद सुपर ओवर का असली रोमांच शुरू हुआ।

सुपर ओवर का ड्रामा

पहले सुपर ओवर में नेपाल ने 19 रन बना डाले। यहां से नेपाल का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन नीदरलैंड्स ने भी 19 रन बनाते पहले सुपर ओवर को टाई करा दिया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने 17 रन बनाए। फिर नेपाल ने भी 17 रन बनाकर दूसरा सुपर ओवर भी टाई करा दिया। इससे फैंस का रोमांच चरम पर पहुंच चुका था, क्‍योंकि टी20 क्रिकेट में पहली बार तीसरा सुपर ओवर खेला जाने वाला था।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: पहले टेस्ट में ही बुमराह-सिराज और जडेजा के पास इतिहास रचने को मौका

तीसरे सुपर ओवर का रोमांच

तीसरे सुपर ओवर में नेपाल की टीम ने बगैर खाता खोले अपने दोनों विकेट गंवा दिए। यानी नेपाल ने 0/2 स्‍कोर किया। इसके जवाब में नीदरलैंड की ओर से माइकल लेविट ने पहली ही गेंद पर छक्‍का उड़ाते हुए जीत सुनिश्‍चित की। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब टी20 मैच का नतीजा तीसरे सुपर ओवर से आया है। आईसीसी अपने ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट से पोस्‍ट कर इसकी जानकारी दी है।

Source link
#Super #Overइटरनशनल #करकट #क #इतहस #पहल #बर #हआ #य #कमल #एक #मच #म #फक #गए #तनतन #सपर #ओवर

Post Comment