×
Tiger Attack: बुरहानपुर में युवक पर बाघ का हमला… गले पर पंजे से मारा, ज्यादा खून बहने से मौत

Tiger Attack: बुरहानपुर में युवक पर बाघ का हमला… गले पर पंजे से मारा, ज्यादा खून बहने से मौत

मध्य प्रदेश के चाकबारा गांव के पास जंगल में गोंद निकालने गए युवक पर शुक्रवार सुबह बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग जांच में जुटा है, लेकिन बाघ की पुष्टि नहीं की गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 04:42:14 PM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 04:42:14 PM (IST)

बुरहानपुर में बाघ के हमले से युवक की मौत। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. गले पर गहरे पंजे के घाव से युवक की मौत
  2. तीन साथियों ने शव के पास बाघ को देखा
  3. एक माह पहले युवक का विवाह हुआ था

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। Burhanpur Tiger Attack News: मध्य प्रदेश के बोदरली रेंज के चाकबारा गांव से सटे मगरडोह के जंगल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गोंद निकालने गए 22 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। मृतक की पहचान गुणेश पुत्र सुरपाल भिलाला के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

गले पर पंजे के गहरे घाव से मौत

शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे गणेश जंगल में गोंद निकालने गया था। इस दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन बाघ के पंजे से गले पर गहरा घाव लगने से उसकी मौत हो गई। शव के पास बाघ काफी देर तक बैठा रहा। ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब जाकर वह जंगल की ओर भागा।

naidunia_image

तीन साथियों ने बताई पूरी घटना

गणेश के साथ गए तीन अन्य युवक अलग-अलग स्थानों पर गोंद निकाल रहे थे। वे गांव लौटे तो गणेश नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने व फोन नहीं उठाने पर उसे खोजने वापस जंगल पहुंचे। उन्हें उसका शव मिला। उसके पास में बाघ भी मौजूद था। युवकों का दावा है कि उन्होंने खुद बाघ को देखा, लेकिन वन विभाग अब तक हमले की पुष्टि नहीं कर पाया है।

शादी के एक माह बाद टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गणेश का एक माह पहले ही विवाह हुआ था। अचानक हुई इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सात भाई-बहन हैं। परिवार खेती व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में इससे पहले बाघ की कोई उपस्थिति नहीं देखी गई थी।

प्रशासन और वन विभाग मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ अजय सागर, रेंजर व खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव मौके पर पहुंचे। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन घटना के बाद से पूरे चाकबारा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Source link
#Tiger #Attack #बरहनपर #म #यवक #पर #बघ #क #हमल.. #गल #पर #पज #स #मर #जयद #खन #बहन #स #मत

Previous post

चीन में मिला वायरस इंसानों में फैलने से एक-कदम दूर: अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी; फिलहाल चमगादड़ों में मौजूद है HKU5-CoV-2 वायरस

Next post

Indore News: न्यूज के नाम से फर्जी कंटेंट फैला रहे इंस्टाग्राम आईडी, अमर उजाला की पहल पर केस दर्ज

Post Comment