US on Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदला लेते हुए पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके तुरंत बाद भारत सरकार की ओर से अमेरिका को बताया गया कि आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए हैं। कोई निर्दोष नागरिक हताहत नहीं हुआ है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 07 May 2025 06:57:24 AM (IST)
Updated Date: Wed, 07 May 2025 06:57:24 AM (IST)
HighLights
- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
- पहलगाम आतंकी हमले की ट्रंप ने भी की थी निंदा
- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर अमेरिकी की नजर
एजेंसी, वॉशिंगटन (US on Operation Sindoor)। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पहले से पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। हालांकि उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि यह जल्द खत्म हो जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, हमने ओवल ऑफिस में आते समय इसके बारे (ऑपरेशन सिंदूर) में सुना। मुझे लगता है कि पूर्व के घटनाक्रमों के आधार पर हम जानते थे कि कुछ होने वाला है।
भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देश कई दशकों से लड़ रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए।
यहां भी क्लिक करें – एयर स्ट्राइक के बाद भारत के सभी सैनिक सुरक्षित लौटे, हमले को पाक पीएम ने बताया ‘एक्ट ऑफ वार’
Source link
#Operation #Sindoor #पहल #स #पत #थ #कछ #हन #वल #ह.. #ऑपरशन #सदर #पर #अमरक #रषटरपत #क #पहल #परतकरय
Post Comment