Last Updated:
Ultimate Table Tennis: कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में सोमवार को चेन्नई लायंस को 8 -7 से हराया.
कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने चेन्नई लायंस को हराया.
नई दिल्ली. कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में सोमवार को चेन्नई लायंस को 8 -7 से हराया. युवा अंकुर बनर्जी ने थंडर ब्लेड्स को शानदार शुरूआत देते हुए कजाखस्तान के किरिल जी को पहले पुरूष एकल मुकाबले में 3-0 (4-11 10-11 7-11) से मात दी.
दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी चीन की फान सकी ने कोलकाता की सेलेना सेल्वाकुमार को 3-0 (11-8 11-10 11-6) से हराकर चेन्नई को मैच में लौटाया. कोलकाता के अर्जुन और पुएर्तो रिको की एड्रियाना डियाज को मिश्रित युगल में पायस जैन और फान सकी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा.
पुरूष उलट एकल में नाइजीरिया के अरूणा कादरी ने पायस जैन को 2-1 (11-3 8-11 11-9) से हराया. निर्णायक महिला एकल मैच में डियाज ने चेन्नई की पॉयमंती बैस्या को 2-1 (11-6 7-11 11-6) से शिकस्त दी.
इससे पहले पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी ने शनिवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के पहले मैच में जयपुर पैट्रियट्स को 11-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने महिला एकल में स्पेन की मारिया जियाओ को 2-1 (4-11 11-9 11-10) से हराकर जयपुर पैट्रियट्स को वापसी दिलाई थी.
Contact: satyam.sengar@nw18.com
Source link
#UTT #कलकत #थडर #बलडस #न #चननई #लयस #क #हरय #स #द #मत



Post Comment