×
Who is Happy Passia: पंजाब में पिछले 4 माह में 14 ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड अमेरिका से गिरफ्तार, जानिए कौन है हैप्पी पासिया

Who is Happy Passia: पंजाब में पिछले 4 माह में 14 ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड अमेरिका से गिरफ्तार, जानिए कौन है हैप्पी पासिया

बीते महीनों से पंजाब में हो रहे ग्रेनेड अटैक पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। अब Happy Passia की गिरफ्तारी के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां रहकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी समूहों से संबंध का शक है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 10:59:10 AM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 02:49:32 PM (IST)

हैप्पी पासिया की सोशल मीडिया से ली गई फोटो।

HighLights

  1. एनआईए ने पासिया पर रखा था पांच लाख का इनाम
  2. चंडीगढ़ में पुलिस अधिकारी के घर हुए था ग्रेनेड हमला
  3. इसकी जिम्मेदारी लेकर चर्चा में आया था हैप्पी पासिया

एजेंसी, वाशिंगटन (Happy Passia Arrest)। पंजाब में पिछले दिनों हुए ग्रेनेड अटैक सहित विभिन्न आतंकी साजिश में शामिल गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। पासिया भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल है।

पासिया को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया जा रहा है। पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में पासिया की भूमिका के लिए भारतीय एजेंसियां जांच कर रही थीं।

एनआईए ने पासिया के सिर रखा है पांच लाख का इनाम

  • पासिया पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। वह पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था। सैक्रामेंटो में पासिया की गिरफ्तारी के बाद इन एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली है।
  • इस बीच, FBI की हिरासत में पासिया की पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं। FBI ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया।
  • FBI ने कहा- भारत के पंजाब में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को FBI और इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट (ERO) ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया। वह अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा है। अवैध रूप से अमेरिका में घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल कर रहा था।
  • माना जाता है कि पासिया का पाकिस्तान की ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और हरविंदर सिंह रिंडा के नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के साथ गहरा संबंध है।
  • भारत में खुफिया एजेंसियों का आरोप है कि वह पंजाब में हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम भूमिका निभाता था। इनमें जनवरी 2025 में अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के पास हुआ विस्फोट भी शामिल है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी के वाहन में विस्फोट हुआ था।
  • naidunia_image

    (FBI की गिरफ्त में हैप्पी पासिया)

    यहां भी क्लिक करें- पंजाब में भ्रष्टाचारियों और नशे के तस्करों पर कसी जा रही नकेल, बुलडोजर के कारण खौफ में अपराधी

    अब भारत लाने की कोशिश तेज

    इस बीच, भारत सरकार ने पासिया के प्रत्यर्पण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बीते दिनों मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा के सफल प्रत्यर्पण के बाद उम्मीद है कि इस मामले में तेज कार्रवाई होगी।

    पासिया ने पंजाब में एक के बाद एक करीब 14 ग्रेनेड हमले करवाए। हमले को अंजाम देने के बाद वह सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेता था।

    Source link
    #Happy #Passia #पजब #म #पछल #मह #म #गरनड #अटक #क #मसटरमइड #अमरक #स #गरफतर #जनए #कन #ह #हपप #पसय

    Post Comment