लंदन1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट झटके।
डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 212 रन बनाए। साथ ही साउथ अफ्रीका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। मिचेल स्टार्क ने 2, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटके।
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 43 रन बनाए। कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन और डेविड बेडिंघम 8 रन पर नाबाद लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन, वियान मुल्डर 6 रन, ऐडन मार्करम शून्य और रायन रिकेलटन 16 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया से ब्यू वेबस्टर (72 रन) और स्टीव स्मिथ (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 23 रन ही बना सके। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट झटके। मार्को यानसन को 3 विकेट मिले।
पहले दिन की टॉप परफॉर्मेंस…



मैच अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:21 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टंप्स…स्टंप्स…स्टंप्स
05:20 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
गेंदबाजों के नाम रहा आखिरी सेशन

दिन का आखिरी सेशन गेंदबाजों के नाम रहा। 28.4 ओवर के इस सेशन में 65 रन बने और 9 विकेट गिरे। इनमें से 43 रन साउथ अफ्रीका ने बनाए, हालांकि अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट भी गंवा दिया। इस सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 5 विकेट 22 रन बनाने में गंवाए।
05:18 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 43/4
अंपायर्स ने स्टंप्स का ऐलान कर दिया है। दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 4 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। कप्तान बावुमा और बेडिंघम नाबाद लौटे।
04:56 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, स्टब्स आउट
21वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने बोल्ड कर दिया।
04:42 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
पैट कमिंस ने मुल्डर को बोल्ड किया

मुल्डर का विकेट सेलिब्रेक करते पैट कमिंस।
16वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पैट कमिंस ने वियान मुल्डर को बोल्ड किया। मुल्डर 6 रन ही बना सके।
04:05 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टार्क को दूसरा विकेट, रिकेलटन आउट
9वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल स्टार्क के ओवर की चौथी बॉल पर रायन रिकेलटन 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दूसरा विकेट मिला। स्टार्क ने पारी के पहले ओवर में ऐडन मार्करम को बोल्ड किया था।
03:28 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
मिचेल स्टार्क ने मार्करम को बोल्ड किया, साउथ अफ्रीका 0/1

ऐडन मार्करम को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है। मिचेल स्टार्क ने ओवर की आखिरी बॉल पर ऐडन मार्करम को बोल्ड बोल्ड किया। वे खाता भी नहीं खोल सके।
03:26 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 पर सिमटा
03:24 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने 22 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे सेशन में 5 विकेट गंवा दिए। टीम के सभी विकेट 22 रन बनाने में ही गिर गए। टी सेशन के बाद केशव महाराज ने एलेक्स कैरी को बोल्ड किया। यहां से कगिसो रबाडा ने पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर को पवेलियन भेजा। मार्को यानसन ने नाथन लायन को बोल्ड किया। रबाडा ने फिर मिचेल स्टार्क को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 212 रन पर समेट दी।
03:18 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
रबाडा को 5वां विकेट
03:13 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
रबाडा ने स्टार्क को बोल्ड किया
57वां ओवर डाल रहे कगिसो रबाडा ने मिचेल स्टार्क को बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 रन पर ऑलआउट हो गई।
रबाडा ने इस पारी में 5वां विकेट लिया है। उन्होंने स्टार्क से पहले ब्यू वेबस्टर (72 रन), कप्तान पैट कमिंस (एक रन), ओपनर उस्मान ख्वाजा (शून्य) और कैमरन ग्रीन (4 रन) को भी आउट किया।
03:02 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा, लायन आउट

नाथन लायन को मार्को यानसन ने बोल्ड किया।
56वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 9वां विकेट गंवाया। नाथन लायन (शून्य) को मार्को यानसन ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने ट्रैविस हेड (11 रन) और मार्नस लाबुशेन (17 रन) को भी पवेलियन भेजा।
02:59 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ब्यू वेबस्टर 72 रन बनाकर आउट, रबाडा को चौथा विकेट
55वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 8वां विकेट गंवाया। यहां ब्यू वेबस्टर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने डेविड बेडिंघम के हाथों कैच कराया।
रबाडा ने कप्तान पैट कमिंस (एक रन), ओपनर उस्मान ख्वाजा (शून्य) और कैमरन ग्रीन (4 रन) को भी आउट किया।
02:48 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
रबाडा को तीसरा विकेट, पैट कमिंस आउट

रबाडा ने पारी में तीसरा विकेट लिया है।
53वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 7वां विकेट गंवाया। यहां कप्तान पैट कमिंस 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर दिया। रबाडा को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने उस्मान ख्वाजा (शून्य) और कैमरन ग्रीन (4 रन) को भी आउट किया।
02:44 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
कैरी 23 रन बनाकर आउट, महाराज ने बोल्ड किया

केशव महाराज ने एलेक्स कैरी को बोल्ड किया।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे सेशन की शुरुआत में छठा विकेट गंवाया। 52वें ओवर की पहली बॉल पर एलेक्स कैरी रिवर्स स्वीप करना चाहते थे, लेकिन चूक गए और बॉल मिडिल स्टंप से टकराई। कैरी 23 रन बनाकर आउट हुए।
02:16 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
टी-ब्रेक: स्मिथ-वेबस्टर की फिफ्टी, कंगारुओं की वापसी

दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दमदार वापसी की। टी-ब्रेक तक टीम पहली पारी में 5 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। ब्यू वेबस्टर और एलेक्स कैरी नाबाद हैं।
वेबस्टर फिफ्टी बना चुके हैं। उनके अलावा, स्टीव स्मिथ 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ऐडन मार्करम ने पवेलियन भेजा और फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की।
02:04 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ब्यू वेबस्टर की फिफ्टी पूरी
47वें ओवर में ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने वियान मुल्डर के ओवर की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। वेबस्टर ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है।
01:42 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्टीव स्मिथ 66 रन बनाकर आउट, मार्करम ने पार्टनरशिप ब्रेक की

42वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5वां विकेट गंवाया। यहां ऐडन मार्करम ने स्टीव स्मिथ को फर्स्ट स्लिप पर मार्को यानसन के हाथों कैच कराया। यानसन पहले दो प्रयास पर कैच नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने आखिरी प्रयास में लंबाई का फायदा उठाकर कैच पूरा किया। इसी के साथ मार्करम अर्धशतकीय साझेदारी को ब्रेक करने में सफल रहे। स्टीव स्मिथ 112 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए।
01:14 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्मिथ और वेबस्टर की फिफ्टी पार्टनरशिप
36वें ओवर में स्टीव स्मिथ और व्यू वेबस्टर ने 5वां विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। स्मिथ ने एनगिडी के ओवर की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर साझेदारी को 50 रन तक पहुंचाया।
12:57 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्मिथ की चौके से फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया 100 पार

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक लगाया।
33वें ओवर में स्टीव स्मिथ ने कगिसो रबाडा की पहली बॉल पर कट करते हुए चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। उन्होंने टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया। इसी चौके से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
12:35 PM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन पर डेल स्टेन की प्रतिक्रिया
11:35 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाए

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने पहले सेशन में 4 विकेट गंवा दिए। टीम ने 67 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 17, ट्रैविस हेड 11 और कैमरन ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर उस्मान ख्वाजा 20 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके।
साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 2-2 विकेट लिए। यानसन ने 24वें ओवर में ट्रैविस हेड का विकेट लिया, इसी के साथ लंच भी घोषित कर दिया गया। स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
11:33 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
वेरियन का डाइविंग कैच, हेड कॉट बिहाइंड

मार्को यानसन ने लंच सेशन में 2 विकेट लिए।
24वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल मार्को यानसन ने लेग स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। ट्रैविस हेड फ्लिक करने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर विकेटकीपर की ओर चली गई। काइल वेरियरन ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाई और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। हेड 11 रन बनाकर आउट हुए।
11:21 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया की फिफ्टी पूरी
20वें ओवर की आखिरी बॉल पर ट्रैविस हेड ने मार्को यानसन के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की फिफ्टी पूरी करा दी। स्टीव स्मिथ उनके साथ नॉटआउट रहे।
11:06 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
यानसन ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा

विकेट की खुशी मनाते मार्को यानसन।
18वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। यहां मार्नस लाबुशेन 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने विकेटकीपर काइल वेरियन के हाथों कैच कराया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 रन के अंदर तीसरा विकेट गंवाया है। रबाडा ने उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के विकेट लिए।
10:39 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
स्पेल में बदलाव
कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 9 ओवर का पहला स्पेल फेंका। 10वें ओवर में यानसन की जगह लुंगी एनगिडी बॉलिंग करने आए। वहीं रबाडा की जगह 13वें ओवर में वियान मुल्डर बॉलिंग करने आए। मुल्डर ने मेडन ओवर फेंका, वहीं एनगिडी ने अपने पहले ओवर में 3 रन दिए।
10:08 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
रबाडा को 1 ओवर में 2 विकेट, ख्वाजा-ग्रीन को पवेलियन भेजा

विकेट की खुशी मनाते साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स।
कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने पारी के छठे ओवर में 2 कंगारू बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। रबाडा ने…
- ओवर की तीसरी बॉल पर उस्मान ख्वाजा को डेविड बेडिंघम के हाथों कैच कराया। ख्वाजा खाता भी नहीं खोल सके।
- ओवर की आखिरी बॉल पर कैमरन ग्रीन को ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। नंबर-3 पर उतरे ग्रीन 4 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया।

रबाडा ने छठे ओवर में दो विकेट झटके।
09:41 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
नेशनल एंथम के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम

मैच से पहले नेशनल एंथम के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी।
09:22 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
09:15 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने आधे से ज्यादा टेस्ट जीते

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 1902 में पहला टेस्ट खेला गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच 123 सालों में 101 टेस्ट हुए। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 54 में जीत मिली, जबकि साउथ अफ्रीका ने 26 मैच अपने नाम किए। 21 टेस्ट ड्रॉ भी हुए।
09:14 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स


09:13 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका ने पहले स्थान पर फिनिश किया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे साइकल में साउथ अफ्रीका ने 69.44% के साथ पॉइंट टेबल में टॉप कर फाइनल में जगह बनाई। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
भारत ज्यादातर समय पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने के बाद आखिर में 2 सीरीज हारकर 50% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत को आखिरी दो सीरीज में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हार मिली।
09:12 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
खिताब जीतने वाली टीम को 30 करोड़ रुपए मिलेंगे
ICC ने हाल ही में WTC फाइनलिस्ट के लिए पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की घोषणा की है। चैंपियन को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (30 करोड़ रुपए) मिलेंगे। रनर-अप को 2.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (18.49 करोड़) मिलेंगे।
09:11 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
वेदर रिपोर्ट- पहले दिन बारिश के आसार नहीं

प्रैक्टिस के दौरान साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम और वियान मुल्डर।
लंदन में पहले दिन यानी 11 जून को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन दूसरे दिन 12 जून को 65% बारिश की आशंका है। 13 जून को भी थोड़ी बारिश की आशंका है। उसके बाद के दो दिन धूप खिलने की संभावना है।
09:10 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट- पेसर्स को मदद करेगी पिच
- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां अच्छी बाउंस और स्विंग मिलती है। इस मैच में वो टीम जीतेगी, जिसकी गेंदबाजी ज्यादा अच्छी होगी।
- यहां अभी तक 147 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 53 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 43 बार जीती है।
09:09 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
16 जून को रिजर्व-डे रहेगा
WTC 2025 फाइनल के लिए 16 जून को रिजर्व डे रखा गया है। इस दिन मैच तभी होगा अगर पांच दिनों में खराब मौसम के कारण समय बर्बाद हुआ हो। पांच दिनों में इसकी भरपाई न हुई हो। इसके कारण 5वें दिन के अंत तक कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया हो।
09:07 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
AUS लगातार दूसरा फाइनल खेल रही, साउथ अफ्रीका पहली बार

WTC ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तान।
09:06 AM11 जून 2025
- कॉपी लिंक
WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका
Source link
#WTC #फइनल #पहल #दन #सउथ #अफरक #434बवम #नबद #लट #सटरक #क #वकट #ऑसटरलय #रन #पर #ऑलआउट #रबड #न #वकट #झटक



Post Comment