×
WTC 2025-27 Schedule: नए सीजन का आगाज 17 जून से, भारत 6 देशों के खिलाफ खेलेगा 18 मैच, देखें पूरा शेड्यूल

WTC 2025-27 Schedule: नए सीजन का आगाज 17 जून से, भारत 6 देशों के खिलाफ खेलेगा 18 मैच, देखें पूरा शेड्यूल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में भारत अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा। इसका पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। पहले दो सीजन में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन तीसरे सीजन में तीसरे पायदान पर रहने के चलते वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब नए चक्र में भारत की युवा टीम के सामने नई चुनौतियां होंगी।

साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज भारत को घर में देंगे चुनौती

आईसीसी के नियमानुसार, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के हर चक्र में दो साल हर एक टीम को कुल छह सीरीज खेलनी होती है। इनमें होम और अवे सीरीज शामिल होती हैं। नए कप्‍तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया के सामने इस बार होम और अवे दोनों ही सीरीज का चुनौतीपूर्ण होंगी। भारत को घर में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का सामना करना होगा। वहीं, इंग्‍लैंड के साथ ही न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका घर जाकर मैच खेलने होंगे।

WTC 2025-27 के चक्र में भारत के मैच

क्रमांक टीम मैच
1 वेस्टइंडीज 2
2 साउथ अफ्रीका 2
3 ऑस्ट्रेलिया 5
4 इंग्लैंड 5
5 श्रीलंका 2
6 न्यूजीलैंड 2
यह भी पढ़ें

सरफराज खान ने श‍तक ठोक उड़ाया गर्दा, जानें बुमराह समेत अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन

ऑस्‍ट्रेलिया खेलेगी सबसे ज्‍यादा 22 मैच

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में में सिर्फ इंग्‍लैंड और ऑस्ट्रेलिया भारत से ज्‍यादा मैच खेलेंगी। भारतीय टीम जहां 18 टेस्ट मैच खेलेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 22 और इंग्‍लैंड 21 मैच खेलेगी। जबकि न्यूजीलैंड 16, वेस्टइंडीज 14, साउथ अफ्रीका 14, पाकिस्तान 13, श्रीलंका 12 और बांग्लादेश 12 मैच खेलेगी। 

टीम मैच
ऑस्ट्रेलिया 22
इंग्‍लैंड 21
भारत 18
न्यूजीलैंड 16
वेस्टइंडीज 14
साउथ अफ्रीका 14
पाकिस्तान 13
श्रीलंका 12
बांग्लादेश 12

Source link
#WTC #Schedule #नए #सजन #क #आगज #जन #स #भरत #दश #क #खलफ #खलग #मच #दख #पर #शडयल

Post Comment