×
WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा फाइनल? जानें रिजर्व-डे का नियम

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा फाइनल? जानें रिजर्व-डे का नियम

आईसीसी टूर्नामेंट के हर फाइनल में होता है रिजर्व-डे

लॉर्ड्स में 11 से 15 जून तक डब्‍ल्‍यूटीसी का फाइनल होगा। वैसे तो हर टेस्ट मैच की तरह ये मैच भी 5 दिन खेला जाएगा। हालांकि इसके लिए रिजर्व डे का प्रावधान भी है, जैसा कि आईसीसी टूर्नामेंट के हर फाइनल में होता है। ये रिजर्व-डे सिर्फ एक दिन के लिए होगा। इसका मतलब है कि ये टेस्‍ट मैच 6 दिन तक चल सकता है। अब सवाल ये है कि मैच का परिणाम हासिल करने के लिए इसे पूरे 6 दिन खेला जाएगा?

रिजर्व-डे का नियम

दरअसल, ये मैच 11 से 15 जून तक खेला जाना है। इसके साथ ही 16 जून को रिजर्व-डे रखा गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ उस परिस्थिति में किया जा सकता है, 5 दिन में मौसम या फिर अन्य किसी कारण से मैच पूरा नहीं हो पाता। अगर बारिश से एक दिन धुलता है या फिर पांचों दिन कई ओवर खराब होने पर नतीजा नहीं आता है, तब रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी की तर्ज पर इन दो दिग्गजों के नाम पर होगी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

WTC फाइनल के दौरान लंदन के मौसम का हाल

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के दौरान लंदन के मौसम की बात करें तो द वेदर चैनल के अनुसार, 11 से 15 जून तक हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में बारिश से कुछ ओवर प्रभावित हो सकते हैं और पांच दिन में मैच का नतीजा नहीं आने की स्थिति में रिजर्व-डे का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

Source link
#WTC #Final #ऑसटरलयसउथ #अफरक #क #बच #लरडस #म #दन #तक #चलग #फइनल #जन #रजरवड #क #नयम

Post Comment