दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने 38 वर्षीय पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड को सलाहकार कोच के तौर पर नियुक्त किया है। 2023 में रिटायरमेंट के बाद यह ब्रॉड का पहला कोचिंग कार्यकाल होगा। 38 वर्षीय ब्रॉड 9 जून को लॉर्ड्स में प्रोटियाज ट्रेनिंग में शामिल होंगे, जहां उनकी नजर ऑस्ट्रेलिया को हराने पर होगी।
यह भी पढ़े- IPL 2025 Final के लिए मंच तैयार, दोनों कप्तानों के साथ फोटोशूट की फोटो आई सामने स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153 टेस्ट विकेट लिए हैं, जो रेड-बॉल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। तेज गेंदबाज़ का लॉर्ड्स में भी एक मजबूत रिकॉर्ड है, उन्होंने 28 टेस्ट मैचों में 113 विकेट चटकाए हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ब्रिटेन में एकत्रित हो चुकी है और फाइनल की तैयारी के लिए मंगलवार को ससेक्स में जिम्बाब्वे का सामना करेगी।
WTC FINAL में पहली बार द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। WTC 2019-21 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था और चैंपियन बना था। वहीं WTC 2021-2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और चैंपियन बना था। अब WTC 2023–2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं।
यह भी पढ़ें
Tamil Thalaivas for PKL 12: पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल के साथ तमिल थलाइवाज में कौन कौन हुआ शामिल, देखें पूरा स्क्वॉड
Source link
#WTC #Final #दकषण #अफरक #न #चल #बड #चल #डबलयटस #फइनल #स #पहल #इस #अगरज #क #बलय



Post Comment