लेसनर एक शॉर्ट पुट इवैंट में आए थे। वे यहा अपनी बेटी मया लैसनर को चीयर करने आए थे। मया ने इस दौरान 19.07 मीटर का थ्रो फेंककर रिकॉर्ड बनाया। फोटोग्राफर मार्क रिगने ने उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लैसनर इस तस्वीर में चश्मा पहने हुए नज़र आ रहे हैं और उनका लुक डबल्यूडबल्यूई से काफी अलग है।
लेसनर आखिरी बार समरस्लैम 2023 के मेन इवैंट मैच में कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दिये थे। मैच के बाद लैसनर ने कोडी के साथ हाथ भी मिलाया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने रेस्लिंग से दूरी बना ली थी। कयास लगाए जा रहे थे कि वे रॉयल रंबल 2024 के माध्यम से रिंग में वापसी करेंगे। लेकिन विंस मैकमैहन के केस के बाद ऐसा नहीं हो पाया। लैसनर पर लगे आरोपों के बाद क्रिएटिव को उन्हें लेकर सभी प्लान को ड्रॉप करने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं लेसनर को 2k24 गेम के कवर के भी हटा दिया गया। वे इस गेम के इंट्रो वीडियो में भी नहीं हैं।
Source link
#WWE #स #अलग #हन #क #बद #पहल #बर #दख #बरक #लसनर #ववद #क #चलत #नह #हग #कमबक



Post Comment