Gwalior Airport Update: राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल ग्वालियर एयरपोर्ट ने एक सितंबर 2026 से प्रभावी होने वाला संशोधित समर फ्लाइट शेड्यूल जारी कर …और पढ़ें
HighLights
- ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट का नया समर शेड्यूल लागू
- यात्रियों की कमी से एयर टर्मिनल पर संकट
- कार्गो का प्रस्ताव भेजा, जल्द शुरू होगा एटीएम
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर की हवाई सेवाओं को नई उड़ान देने के दावे अब हवा हवाई साबित हो रहे हैं। तीन शहरों के आंकड़े पर ही ग्वालियर से हवाई सेवाएं अटकी हुईं है और इधर 500 करोड़ के एयर टर्मिनल पर एक-एक करके यात्रियों की कमी के कारण आउटलेट बंद करने की नौबत आ रही है। दिसंबर तक अगर यहां हवाई सेवाएं नहीं बढ़ीं तो कुछ आउटलेट बंद हो जाएंगे।
अगस्त में बदला था शेडयूल
एक सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्वालियर-बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदल दिया है। हालांकि समर शेडयूल में पहले यही समय तय था और जुलाई तक चला भी, इसके बाद अगस्त में बदल दिया गया। अब दोबारा पुराने समय पर फ्लाइट को कर दिया गया है। उधर, कार्गो के लिए एयर टर्मिनल प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया गया है।
बता दें, राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल ग्वालियर एयरपोर्ट ने एक सितंबर 2026 से प्रभावी होने वाला संशोधित समर फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। यह नया शेड्यूल 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। नए टाइम टेबल के अनुसार, अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस शामिल हैं लेकिन इसमें परिवर्तन सिर्फ ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली हवाई सेवा में किया गया है।

ग्वालियर एयरपोर्ट का फाइल फोटो।
यह जारी हुआ नया शेडयूल
- सोमवार: अकासा एयर सुबह 10:50 बजे दिल्ली से आएगी और 11:40 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी। इंडिगो दोपहर 3:40 बजे मुंबई से आएगी और शाम 4:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार: एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे बेंगलुरु से पहुंचेगी और 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए लौटेगी। इंडिगो दोपहर 2:55 बजे दिल्ली से आकर दोपहर 3:30 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
- बुधवार और रविवार: इंडिगो दोपहर 3:40 बजे मुंबई से आएगी और शाम 4:15 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना होगी।
- शुक्रवार: अकासा एयर दिल्ली रूट पर (सुबह 10:50 आगमन, 11:40 प्रस्थान) और इंडिगो मुंबई रूट पर (दोपहर 3:40 आगमन, शाम 4:15 प्रस्थान) अपनी सेवाएं देंगी।
एयरपोर्ट पर शुरू होगा एटीएम
एयरपोर्ट पर अब जल्द एटीएम की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं एक और नई सुविधा को लेकर तैयारी है। प्रबंधन का यह प्रयास है कि सुविधाओं की मौजूदगी से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा किया जा सके।
यात्रियों की कमी, आउटलेट बंद करने की बनेगी नौबत
एयर टर्मिनल पर यात्रियों की कमी के कारण आउटलेट बंद करने की नौबत आ रही है, तीन ही फ्लाइट के यात्री हैं जिसमें एक दिन फ्लाइट में चार सौ के करीब यात्री मिलते हैं और जिस दिन दो फ्लाइट रहती है उस दिन 600 के करीब यात्री रहते हैं। दिसंबर तक अगर ऐसा ही सिलसिला चला तो एक दो आउटलेट बंद हो सकते हैं।
समर शेडयूल में एक ही फ्लाइट के समय में बदलाव हुआ है। हालांकि पहले यह समय ही तय था लेकिन बीच में बदल दिया गया था। वर्तमान में तीन शहरों के लिए फ्लाइटें ग्वालियर से हैं। इनकी संख्या बढ़े इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। – लोकेश कुमार यादव डायरेक्टर, एयरपोर्ट।
#गवलयर #एयरपरट #पर #बढ #सकट #बगलर #उडन #क #समय #फर #बदल #यतरय #क #कम #स #आउटलट #बद #हन #क #खतर



Post Comment