×
सिवनी में 5 मॉडिफाइड सायलेंसर वाली बुलेट जब्त:  यातायात नियम तोड़ने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई; पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग – Seoni News

सिवनी में 5 मॉडिफाइड सायलेंसर वाली बुलेट जब्त: यातायात नियम तोड़ने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई; पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग – Seoni News


सिवनी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए बुधवार रात पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर लगी पांच बुलेट बाइक जब्त की गईं। कुल 12 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई हुई। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नगरपालिका चौक, नेहरू रोड, शुक्रवारी, छोटी मस्जिद, सीएम शॉपिंग मॉल, नीलांजना चौक और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस ने सड़क किनारे यातायात की स्थिति देखी और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करवाया। पांच सायलेंसर बुलेट बाइक जब्त पेट्रोलिंग के दौरान पांच बुलेट बाइक में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर लगे मिले। पुलिस ने इन सायलेंसर को जब्त कर लिया। इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात अन्य मोटरसाइकिल चालकों के भी चालान काटे गए। उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया और दोबारा नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बिना हैलमेट, शीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। खासकर रात में तेज आवाज में दौड़ती बाइक से बाजार और रिहायशी इलाकों में परेशानी होती है। ऐसे वाहनों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। यातायात पुलिस समय-समय पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और नंबर प्लेट में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करती है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय मानकों वाले सायलेंसर का ही इस्तेमाल करें और रात में बेवजह तेज आवाज में वाहन न चलाएं। इस कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सचिन बहरोनिया, निरीक्षक सतीश तिवारी और निरीक्षक विजय बघेल समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तस्वीरे देखिए…

#सवन #म #मडफइड #सयलसर #वल #बलट #जबत #यतयत #नयम #तडन #वल #वहन #चलक #पर #कररवई #पलस #न #क #सयकत #पटरलग #Seoni #News

Previous post

मध्य प्रदेश में बनेंगी बिना सीमेंट वाली कंक्रीट की सड़कें, जबलपुर-भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ेगा DMIC

Next post

“दुनिया हम पर हंस रही है”, बाबर आज़म और सरफराज खान पर इसलिए भड़के पाकिस्तानी सेलेक्टर

Post Comment