×
अनऑफिशियल टेस्ट, जुरेल के शतक से भारत-ए मजबूत स्थिति में:पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की; श्रीलंका-ए 114/2, अब भी 339 रन पीछे

अनऑफिशियल टेस्ट, जुरेल के शतक से भारत-ए मजबूत स्थिति में:पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की; श्रीलंका-ए 114/2, अब भी 339 रन पीछे


गॉल में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक लगा दिया। शुक्रवार को बारिश के कारण पूरे दिन में सिर्फ 57.4 ओवर का खेल हो सका।। भारत-ए ने 452/6 पर अपनी पहली पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका-ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 114 रन बनाए। मेजबान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 339 रन से पीछे है। जुरेल ने चौके से शुरुआत की 68 रन से आगे खेलने उतरे ध्रुव जुरेल ने दिन की शुरुआत चौके के साथ की। दूसरे छोर पर शेख रशीद अपने रात के स्कोर में सिर्फ 10 रन जोड़ सके और 63 रन पर चमिका गुणसेकरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद जुरेल ने पारी को संभाले रखा और 97 रन तक पहुंच चुके थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। जल्दी लंच के बाद भी मौसम ने खिलाड़ियों का साथ नहीं दिया और कुछ ओवर बाद फिर मुकाबला रुक गया। हर्ष दुबे के साथ 86 रन की साझेदारी खेल दोबारा शुरू होने पर जुरेल ने अपना शतक पूरा किया और तेजी से रन बनाने शुरू किए। हर्ष दुबे ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। दुबे 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल 141 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत-ए ने 450 रन का आंकड़ा पार करते ही चाय ब्रेक के समय 452/6 पर पारी घोषित कर दी। कंबोज और यश ठाकुर ने दिलाई शानदार शुरुआत पहली पारी के जवाब में श्रीलंका-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंशुल कंबोज ने निरोशन डिकवेला को 10 रन पर आउट कर पहला विकेट दिलाया। इसके बाद यश ठाकुर ने पवनथा वीरासिंघे को बोल्ड कर मेजबान टीम का दूसरा विकेट गिराया। उस समय श्रीलंका-ए का स्कोर 38/2 था। नुवानिडु और बंडारा ने पारी संभाली दो शुरुआती झटकों के बाद नुवानिडु फर्नांडो और अशेन बंडारा ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़ दिए। नुवानिडु ने स्पिनरों के खिलाफ खुलकर रन बनाए और 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी ओर बंडारा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा।
#अनऑफशयल #टसट #जरल #क #शतक #स #भरतए #मजबत #सथत #मपहल #पर #पर #डकलयर #क #शरलकए #अब #भ #रन #पछ

Post Comment